‘विपक्ष की महिला सांसदों ने घेर ली पीएम मोदी की कुर्सी, नहीं दे पाए धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण’, हंगामे से बिगड़ा माहौल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) लोकसभा में शाम पांच बजे बोलने वाले थे, लेकिन जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी। जोरदार हंगामे के कारण पीठासीन संध्या राय (Presiding Officer  Sandhya Rai) ने लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी और पीएम का संबोधन टल गया।

पढ़ें :- राहुल को मिला पवार का साथ, बोले- पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की बातों पर संसद में चर्चा जरूरी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के लिए ‘खतरा’

इसे लेकर अब बीजेपी ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी सांसद् मनोज तिवारी ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सदस्यों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनकी मंशा प्रधानमंत्री पर हमले की थी। मनोज तिवारी ने विपक्षी सदस्यों पर सदन में बवाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की महिला सांसदों को हमारे वरिष्ठ मंत्री ने समझाया और वापस जाने का निवेदन करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नहीं आ सकते, लेकिन महिला सांसद सुनने को तैयार नहीं थीं। मनोज तिवारी ने दावा किया कि विपक्ष के सांसद मारपीट करने वाले हाव-भाव के साथ आए थे।

पढ़ें :- आज अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं तो मैं उन्हें एक किताब भेंट करूंगा…पूर्व आर्मी चीफ की किताब लेकर संसद पहुंचे राहुल गांधी बोले

वहीं, एनडीए के घटक चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने भी लोकसभा में हुए घटनाक्रम को लेकर बयान दिया है। राजेश वर्मा ने कहा है कि विपक्ष के कुछ सांसद हाथों में बैनर-पोस्टर लिए ऐसे दौड़ रहे थे, जैसे वह सड़क पर हों। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों ने ऐसा माहौल बना दिया, कि हम हाथापाई पर उतर जाएं।

एलजेपीआर सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष की महिला सांसद ट्रेजरी बेंच की तरफ बढ़ीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी महिला सांसद जहां पीएम बैठते हैं, उससे दो कतार पीछे तक पहुंच गईं और निशिकांत दुबे की तरफ बढ़ने लगीं। अश्विनी वैष्णव और अन्य मंत्री उन्हें समझाने लगे, लेकिन वो महिला सांसद आगे बढ़ रही थीं। बाद में कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने सभी से वापस आने को कहा।

Read More at hindi.pardaphash.com