भारतीय जनता पार्टी के युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने उन्हें लोकभवन में पद की शपथ दिलवाई. मंगलवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके बाद बुधवार दोपहर मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया. इसके बाद सरकार बनाने का भाजपा का रास्ता साफ हो गया था. बता दें, पिछले एक साल से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था. मणिपुर में हिंसा के बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था.
#WATCH | Imphal: BJP Manipur Legislature Party leader Yumnam Khemchand Singh takes oath as the Chief Minister of Manipur
Governor of Manipur Ajay Bhalla administers the oath at the Lok Bhavan. pic.twitter.com/Ri1Et4J0Oa
—विज्ञापन—— ANI (@ANI) February 4, 2026
खेमचंद सिंह के साथ ही नेमचा किपगेन और लोसी दिखो को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया गया है. इन दोनों को भी मणिपुर के गवर्नर अजय भल्ला ने लोक भवन में शपथ दिलवाई.
#WATCH | Imphal: Deputy CMs Nemcha Kipgen and Losii Dikho take oath as the Deputy Chief Ministers of Manipur
Governor of Manipur Ajay Bhalla administers the oath at the Lok Bhavan. pic.twitter.com/f7Koy1jhpb
—विज्ञापन—— ANI (@ANI) February 4, 2026
बता दें, राज्य में लंबे समय तक चली जातीय हिंसा के बीच 9 फरवरी, 2025 को एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
खेमचंद सिंह दो बार के विधायक हैं. वे मैतेई समुदाय से संबंध रखते हैं. उन्होंने साल 2017 और फिर 2022 में लगातार दो बार सिंगजमेई विधानसभा सीट से चुनाव जीता है. एन बीरेन सिंह की सरकार में उनके पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी थी. वहीं, विधानसभा स्पीकर के रूप में उनकी निष्पक्ष कार्यशैली की भी चर्चा तेजी से हो रही है.
Read More at hindi.news24online.com