Kolkata Emergency Landing : काठमांडू से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट की कोलकाता में आपात लैंडिंग

कोलकाता: कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर बुधवार को एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करवाई गई। ये विमान काठमांडू से इस्तांबुल (Kathmandu to Istanbul) जा रहा था। विमान से धुआं निकलने की आशंका के बाद इसे कोलकाता में उतारा गया। विमान तुर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines) का था। बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन मेस्सी पहुंचे मुंबई, अंडर-14 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ किया अभ्यास

बताया जा रहा है कि तुर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines) के विमान ने काठमांडू से इस्तांबुल (Kathmandu to Istanbul)  के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में ही इसके इंजन से धुआं निकलने का शक हुआ। इसके बाद इस विमान की तुरंत कोलकाता के नेताजी इंटरनेशनल टर्मिनल (Netaji Subhas Chandra Bose International Airport, Kolkata) पर इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि विमान में 236 यात्री सवार हैं।

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NSCBI) के एयरपोर्ट डायरेक्टर ने एक बयान जारी कर बताया कि काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश 727 की कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport)  पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) हुई। कैप्टन ने कोलकाता ATC को दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बारे में बताया। विमान दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर NSCBI एयरपोर्ट पर उतरा। उन्होंने बताया कि विमान अभी कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport)  पर है और जांच चल रही है।

Read More at hindi.pardaphash.com