अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं. दोनों अब यूट्यूब पर भी वीडियोज बनाते हैं. हाल ही में वो अपने यूट्यूब चैनल पर चैट शो प्यार दोस्ती लेकर आए. इस शो में वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हैं. उन्होंने नए एपिसोड अनप्लान्ड प्रेग्नेंसी में मिसकैरिज और बच्चों के बारे में बात की.
अर्चना ने बताया कि उनका मिसकैरिज हुआ था और जब वो दोबारा प्रेग्नेंट हुई थीं तब उन्हें इमोशनली अकेला फील हुआ था.
जब अर्चना का हुआ मिसकैरिज
अर्चना ने बताया कि शादी के पहले चार सालों में वो प्रेग्नेंट हो गई थीं. लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया. उन्होंने बताया, ‘मैं प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन प्रेग्नेंसी टिक नहीं पाई. उस समय मैं एक फिल्म पर काम कर रही थी. मेरा मिसकैरेज हो गया. मेरे लिए ये बहुत बड़ा शॉक्ड था. मैं सच में बच्चे चाहती थी.’
फिर परमीत ने कहा, ‘तुम्हें ऐसे दर्द में देखकर मुझे लगा कि मुझे बच्चे नहीं चाहिए. मैं हम दोनों के साथ होने से ही खुश था.’
फिर अर्चना ने कहा, ‘हम दोनों बहुत क्लोज थे और दूसरे किसी शख्स के लिए हमारे में स्पेस नहीं था. फिर मैंने परमीत से कहा कि बच्चा हमारे बीच आउटसाइडर नहीं होगा. ये हमारा होगा.’
परमीत सेठी ने नहीं किया सपोर्ट
परमीत ने कहा कि जब वो पीछे देखते हैं तो उन्हें लगता है कि अर्चना के प्रेग्नेंसी के दिनों में उन्होंने पूरा सपोर्ट नहीं दिया. परमीत ने कहा, ‘मैंने तुम्हें बिल्कुल सपोर्ट नहीं किया. मैं पूरी तरह क्लूलेस था. एक समय था जब तुम्हें पूरी तरह बेड रेस्ट चाहिए था और मैं फुटबॉल खेलने चला गया था.
अर्चना ने कहा कि उन्हें इमोशनली अकेलापन फील हुआ. अर्चना ने बताया, ‘मैं एक तरफ बीमार थी और अपनी प्रेग्नेंसी प्रोटेक्ट करने की कोशिश कर रही थी मिसकैरिज के बाद. और ये फुटबॉल खेलने चला गया था.’
Read More at www.abplive.com