अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट सॉन्ग ‘देवरवा रेडी बा’ हुआ रिलीज, प्रिया पाठक की अदा पर फिदा हुए फैंस

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: होली से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में रंगों से पहले होली के गानों की बौछार हो गई है. अरविंद अकेला कल्लू और मशहूर सिंगर शिल्पी राज अपने फैंस के लिए अपना लेटेस्ट होली ट्रैक ‘देवरवा रेडी बा’ के साथ लौट आए है, जिसमें रंग के साथ, होली की मस्ती और भाभी देवर का हंसी- मजाक देखने को मिलता है. म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया पाठक अपने जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस से जलवा बिखेरती नजर आती है. खबर लिखे जाने तक गाने पर 14 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके है और यह नंबर्स का संख्या लगातार आगे बढ़ रहा है.

भाभी- देवर की जबरदस्त केमिस्ट्री

म्यूजिक वीडियो में चारों तरफ होली का माहौल दिखाया गया है. रंग-गुलाल और पिचकारियों के बीच अरविंद अकेला कल्लू और प्रिया पाठक नजर आते हैं. वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहनी नजर आती हैं. जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं, जबकि अरविंद कुर्ता पजामा में काफी हैंडसम दिख रहे हैं. दोनों के इस देसी लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस गाने पर अपना भर- भर के रिएक्शन दे रहे है. वीडियो में प्रिया अपने ऑनस्क्रीन देवर (अरविंद) को चुटकुले अंदाज में कहती हैं कि आखिरकार तुम इधर- उधर से ढूंढते मेरे दरबार पर आ ही गए. इसी बात पर देवर हंसते हुए जवाब देता है की भाभी घर से बाहर निकलिए फेवरेट रंग लेकर पूरी तरह तैयार हैं लगाने के लिए. पूरे गाने में भाभी- देवर का हंसी मजाक चलता है और पूरा माहौल होली के रंग में डूब जाता है, जो गाने को और मजेदार बना देता है.

गाने के पीछे की टीम

  • सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – प्रिया पाठक
  • लिरिक्स – गौतम राय
  • म्यूजिक – प्रियांशु सिंह
  • फिल्म टाइटल – बरगद घर वाली
  • प्रोड्यूसर – अंशुमान सिंह फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड
  • डायरेक्टर – राज किशोर प्रसाद
  • लीड एक्टर्स – अरविंद अकेला कल्लू, प्रीति शुक्ला, बेबी काजल, देव सिंह, सुजान सिंह, अनीता रावत

गाने पर फैंस जमकर लुटा रहे प्यार

अरविंद और शिल्पी के लेटेस्ट होली सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपने रिएक्शन्स दे रहे है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मैं इसी गाना का इंतजार कर रहा था’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जियो राजा’. एक ने लिखा ‘सुपर सॉन्ग भैया. एक ने लिखा ‘इस होली में सिर्फ यही गाना बजेगा’. एक ने लिखा, ‘गर्दा बा सॉन्ग’. एक यूजर ने लिखा ‘बरगद घर वाली का ट्रेलर जल्द लेकर आइए’.

रिपोर्ट- अनुष्का सिंह

यह भी पढ़ें: Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया गाना ‘भेज देले बेलनवा’ रिलीज होते ही मचा रहा धूम, होली के रंग में रंगी एक्ट्रेस अदिति

Read More at www.prabhatkhabar.com