सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है. हाल ही में सामने आए एक वीडियो में वह अपने पति के कथित अफेयर को लेकर फूट-फूटकर रोती और गुस्से में चिल्लाती नजर आ रही हैं.
बिग बॉस में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं चंद्रिका दीक्षित
वीडियो में उन्होंने अपने मोबाइल फोन में मौजूद चैट्स भी दिखाए, जिनमें उनके पति की किसी दूसरी महिला से बातचीत होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस में एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 5.88 लाख फॉलोअर्स हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
सबूत मेरे पास भी हैं- चंद्रिका दीक्षित
चंद्रिका दीक्षित वीडियो में कहती हैं कि उन्होंने अपनी शादी में ऐसी हालत की कभी कल्पना नहीं की थी. उनका कहना है कि जिस इंसान पर उन्होंने भरोसा किया उसी ने उन्हें सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई. वीडियो के कैप्शन में चंद्रिका ने लिखा सबूत मेरे पास भी है जिससे यह साफ इशारा मिलता है कि उनके पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं.
चंद्रिका दीक्षित के परिवार ने क्या कहा?
इस भावुक वीडियो को देखकर बड़ी संख्या में लोग चंद्रिका के समर्थन में सामने आए हैं. वही सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बाद जब एबीपी न्यूज़ ने चंद्रिका दीक्षित और उनके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके परिवार वालों की तरफ से इस मामले में किसी भी तरीके से बात करने से मना कर दिया गया जब एबीपी न्यूज़ की टीम ने चंद्रिका दीक्षित से बात करनी की कोशिश की तो परिवार वालों की तरफ से कहा गया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है वह आराम कर रही हैं.
Read More at www.abplive.com