
Q3 Results: स्लीपवेल मैट्रेस बनाने वाली कंपनी Sheela Foam Ltd ने दिसंबर तिमाही (Q3) में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹52.57 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹16.8 करोड़ था। इसका मतलब कि सालाना आधार पर मुनाफा 213% यानी तीन गुना बढ़ा है।
रेवेन्यू और वॉल्यूम ग्रोथ ने दी मजबूती
Sheela Foam का Q3 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11.1% बढ़कर ₹1,075 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹967 करोड़ था। यह बढ़त मैट्रेस और फोम दोनों सेगमेंट में बेहतर मांग और मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ की वजह से आई। तिमाही के दौरान मैट्रेस सेगमेंट में वॉल्यूम 11% और फोम सेगमेंट में 20% की ग्रोथ दर्ज की गई।
EBITDA और मार्जिन में बड़ा सुधार
दिसंबर तिमाही में Sheela Foam का EBITDA 30% बढ़कर ₹115 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹88 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 9.11% से बढ़कर 11% पर पहुंच गया। Q3 में कैश EPS ₹10.11 रहा, जबकि डायल्यूटेड EPS ₹4.76 दर्ज किया गया।
FY26 के 9 महीनों का प्रदर्शन
FY26 के पहले 9 महीनों में Sheela Foam का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 7% बढ़कर ₹2,771 करोड़ रहा। इस दौरान मैट्रेस वॉल्यूम 11% और फोम वॉल्यूम 12% बढ़ा। कोर EBITDA 34% बढ़कर ₹293 करोड़ पहुंच गया और मार्जिन 213 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 10.6% हो गया।
9MFY26 में कंपनी का PAT ₹69 करोड़ रहा। पिछले साल के आंकड़े में ₹31 करोड़ का एकमुश्त इंश्योरेंस क्लेम शामिल था, जिस वजह से तुलना में फर्क दिखता है।
ई-कॉमर्स और U20 सेगमेंट में तेज रफ्तार
FY26 के पहले 9 महीनों में कंपनी की अपनी वेबसाइट पर ई-कॉमर्स वॉल्यूम 138% सालाना बढ़ा। अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 39% की ग्रोथ रही। इसी अवधि में U20 सेगमेंट में वॉल्यूम 49% और वैल्यू 53% बढ़ी। फोम वॉल्यूम में भी 12% की बढ़त दर्ज की गई।
Kurlon डील से मिला टर्नअराउंड
Sheela Foam के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल गौतम ने कहा कि Kurlon के अधिग्रहण से अब साफ फायदे दिखने लगे हैं। कंपनी डबल डिजिट ग्रोथ के फेज में प्रवेश कर चुकी है। मैट्रेस और फोम दोनों सेगमेंट में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ आई है और भारत, ऑस्ट्रेलिया व स्पेन जैसे प्रमुख बाजारों में परफॉर्मेंस बेहतर हुई है।
Sheela Foam के शेयरों का हाल
Sheela Foam Ltd का शेयर 3 फरवरी को BSE पर 1.47% की तेजी के साथ ₹525.75 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 25.74% गिरा है। वहीं, 1 साल में यह 41.99% क्रैश हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 5.71 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com