आसमान में दिखेगा अदाणी डिफेंस का दम! इटली की कंपनी संग भारत में बनाएगी मिलिट्री हेलीकॉप्टर

आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाते हुए अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और इटली की कंपनी लियोनार्डो के बीच एक रणनीतिक समझौता हुआ है. इसके तहत तहत दोनों कंपनियां मिलकर भारत में सैन्य हेलीकॉप्टर बनाएंगे. इसका मकसद खास तौर से भारतीय सशस्त्र बलों की बढ़ती सैन्य जरूरतों को पूरा करना है. न्यूज़ 24 को अडानी डिफेंस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश मे शत प्रतिशत स्वदेशी तरीके से हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा.

हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग देश में ही होने से निजी कंपनी को फायदा तो होगा ही साथ रोजगार भी बढ़ेंगे. इटली की कंपनी के साथ हुई डील के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल सभी तरह का काम भारत में ही की जाएगा. इसके अलावा ट्रेनिंग के लिए पायलट को विदेश भेजने के बेजाय देश मे ही ही ट्रेनिंग दी जाएगी.

—विज्ञापन—

इटली की कंपनी लियोनार्डो बेहतरीन डिजाइन और सुपर तकनीक का इंतजाम कराएगी, वहीं अदाणी डिफेंस अत्याधुनिक हेलीकाप्टर तैयार करने में अपनी टेक्नोलॉजी को साझा करेगी.

इस डील के बाद रक्षा सचिव राजेश कुमार ने एक बयान देते हुए कहा कि हमारी बढ़ती परिचालन जरूरतों को पूरा करने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम की जरूरत है. इसलिए सक्षम निजी क्षेत्र की कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों की भागीदारी बेहद जरूरी है. इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और रक्षा खरीद में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनेगी.

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com