
Stock in Focus: ऑटो कंपोनेंट्स और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Varroc Engineering Ltd ने मंगलवार, 3 फरवरी को एक रणनीतिक कॉन्ट्रैक्ट जीतने की जानकारी दी। कंपनी को एक प्रमुख ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) OEM से AC बाय-डायरेक्शनल वॉल चार्जर्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। यह डील Varroc के ग्लोबल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम में विस्तार की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
रोमानिया प्लांट में होगा मैन्युफैक्चरिंग
इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत Varroc Energy Star-कम्प्लायंट AC बाय-डायरेक्शनल वॉल चार्जर्स की सप्लाई करेगी। ये चार्जर्स हाई स्टेबिलिटी, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और बेहतर EV चार्जिंग परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किए गए हैं।
कंपनी ने बताया कि इन चार्जर्स का निर्माण उसके रोमानिया स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जाएगा, जो ग्लोबल क्वालिटी और डिलीवरी स्टैंडर्ड्स के मुताबिक है।
सालाना ₹439 करोड़ तक का कारोबार
Varroc के मुताबिक यह प्रोग्राम करीब 6 साल तक चलेगा। Varroc OEM की अनुमानित जरूरतों के अनुसार अपनी पीक मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी तैयार करेगी। पीक लेवल पर इस कॉन्ट्रैक्ट से सालाना करीब लगभग ₹433 करोड़ (करीब 48 मिलियन डॉलर) का कारोबार होने का अनुमान है।
मैनेजमेंट का क्या कहना है
Varroc के CEO – Business II, ध्रुव जैन ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के उस फोकस को दिखाता है, जिसके तहत वह ग्लोबल OEM पार्टनर्स को एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस दे रही है। उन्होंने कहा कि Varroc ऑटोमोटिव इकोसिस्टम के साथ मिलकर सुरक्षित, स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ग्लोबल PV इलेक्ट्रॉनिक्स में पकड़ मजबूत
इस नए ऑर्डर से Varroc Engineering Ltd की ग्लोबल पैसेंजर व्हीकल इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में मौजूदगी और मजबूत हुई है। यह डील कंपनी की रणनीति के अनुरूप है, जिसमें एडवांस सेफ्टी, लाइटिंग और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन सॉल्यूशंस में ग्रोथ को स्केल करना शामिल है।
कंपनी का कहना है कि यह पार्टनरशिप उसे एक भरोसेमंद Tier-1 ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी सप्लायर के रूप में और मजबूत बनाती है।
ई-मोबिलिटी और ADAS पर निवेश जारी
Varroc Engineering Ltd लगातार ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोडक्ट डेवलपमेंट क्षमताओं में निवेश कर रही है। इसका मकसद ई-मोबिलिटी, कनेक्टिविटी और Advanced Driver Assistance Systems (ADAS) की बढ़ती ग्लोबल डिमांड को पूरा करना है।
कंपनी का कहना है कि उसकी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग क्षमताएं, दुनिया भर में तेजी से हो रहे इलेक्ट्रिफिकेशन ट्रेंड के बीच OEMs को सपोर्ट करने में मदद करेंगी।
Varroc Engineering के शेयरों का हाल
Varroc Engineering Ltd के शेयर NSE पर मंगलवार को 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹580 पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक 12.40% का रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप करीब 9 हजार करोड़ रुपये है।
Bajaj Finance Q3 Results: बजाज फाइनेंस का मुनाफा 5.6% गिरा, NII में तगड़ा उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com