Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ से बॉक्स ऑफिस पर जिस दमदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, वह अब ठंडी पड़ती नजर आ रही है. 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे लड़कियों की तस्करी पर आधारित है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो पा रही है. ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज की पहली दो फिल्मों ने यह साबित किया था कि महिला प्रधान एक्शन फिल्में भी व्यावसायिक रूप से सफल हो सकती हैं. रानी मुखर्जी के दमदार किरदार और कहानी की सच्चाई ने इन फिल्मों को न सिर्फ क्रिटिकल बल्कि कमर्शियल हिट भी बनाया. हालांकि तीसरे भाग के साथ यह सिलसिला टूटता नजर आ रहा है.
पांचवें दिन की कमाई ने बढ़ाई चिंता
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन पांचवें दिन इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को फिल्म की कमाई शाम के 5 बजे तक घटकर करीब 0.98 करोड़ रुपये तक रह गई है, जो कि लगभग 70 फीसदी से ज्यादा की गिरावट मानी जा रही है.

अगर अब तक की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 5 दिनों में लगभग 20.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. पहले दिन करीब 4 करोड़, दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म का ग्राफ तेजी से नीचे आया है.
कहानी और स्टारकास्ट
अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में मिखाइल यावलकर और जानकी बोदीवाला भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि मल्लिका प्रसाद को खलनायक के रूप में दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति ने दिया धोखा? रिश्ते में आया तूफान
The post Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई कमजोर, पांचवें दिन भारी गिरावट, जानें शाम 5 बजे तक के आंकड़ें appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com