दिशा पाटनी और बहन खुशबू पाटनी में सिर्फ 6 महीने का एज गैप? फैंस हुए कंफ्यूज

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. वहीं उनकी बहन खुशबू भी काफी खबरों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर वीडियोज भी डालती रहती हैं और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. 

दिशा और खुशबू की डेट ऑफ बर्थ

अब दिशा और खुशबू की एज को लेकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं. दरअसल, गूगल पर दोनों की जो एज दिखाई जा रही है उस हिसाब से दोनों में सिर्फ 203 डेज का अंतर है. 

दिशा पाटनी की गूगल प्रोफाइल के हिसाब से उनका जन्म 13 जून 1992 में हुआ था. वहीं उनकी बहन खुशबू पाटनी का जन्म 23 नवंबर 1991 में हुआ था. इस हिसाब से उनके बीच 6-7 महीने का एज गैप है.  दोनों के एज गैप को लेकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं. फैंस का कहना है कि ऐसा कैसे हो सकता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये हो सकता है कि गूगल पर दोनों की डेथ ऑफ बर्थ गलत हो. ये उनकी ऑफिशियल डेट ऑफ बर्थ न हो.

दिशा और खुशबू के वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं. वो बागी 2, कल्कि 2898 एडी, एम.एस धोनी, एक विलेन रिटर्न्स, राधे, योद्धा, बागी 3, भारत जैसी फिल्में कर चुकी हैं. अब वो फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिखेंगी. दिशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं. उनका अफेयर एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ रहा था. दिशा और टाइगर ने साथ में काम भी किया है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. हालांकि, फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. इन दिनों उनके पंजाबी सिंगर तलविंदर को डेट करने की खबरें भी छाई हुई हैं.

वहीं खुशबू की बात करें तो वो एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर हैं. वो फिटनेस कोच, ऑथर, वेलनेस काउंसलर हैं.

Read More at www.abplive.com