जब जेल में थे श्रीसंत आते थे सुसाइड के ख्याल, जमीन पर सोती थीं पत्नी, मुश्किल वक्त में बनीं सहारा

पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत 2013 में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में फंसे थे. अब श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने उनके स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की है. जब श्रीसंत विवादों में फंसे थे तब भुवनेश्वरी उनकी गर्लफ्रेंड थीं. उस वक्त भुवनेश्वरी उनके साथ मजबूती से खड़ी रही हैं. 

अब हरभजन सिंह और गीता बसरा के चैट शो में भुवनेश्वरी ने मुश्किल दिनों को याद किया. उन्होंने कहा, ‘उस वक्त तक मेरे पापा को पता नहीं था कि मैं श्रीसंत से शादी करना चाहती हूं. श्रीसंत के अरेस्ट होने से पहले ये हुआ था. तो एक दिन मैं हैदराबाद में थी और मेरे सभी दोस्तों ने टीवी ऑन करने के लिए कहा. सुबह के 7 बजे थे और मैंने देखा कि श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग में अरेस्ट हो गए हैं. मैं ऐसे थी हे भगवान, अब मैं अपने पापा को क्या बातऊंगी? तो ऐसा लगा जैसे ज़मीन फट गई हो और आप बस उसमें गायब हो जाना चाहते हों.’

श्रीसंत और भुवनेश्वरी ने याद किए मुश्किल दिन

फिर श्रीसंत ने कहा, ‘मैंने इनके पापा से कहा कि हो सकता है कि मैं शायद अब देश के लिए न खेलूं. मैं पूरे शेखावत परिवार को बहुत-बहुत सम्मान देना चाहता हूं. क्योंकि उस समय मुझे आतंकवादी का टैग  मिल गया था. लेकिन वो मेरे साथ खड़े रहे.’

आगे भुवनेश्वरी ने कहा, ‘मेरे पापा ने मुझे कॉल किया और वो बहुत नाराज थे. उन्होंने मुझे वापस आने के लिए. मैंने उनसे कहा कि मैं तभी वापस आऊंगी जब आप ये शादी कैंसिल नहीं करोगे और मेरी बात सुनोगे. क्योंकि अगर भगवान भी आकर मुझसे कहें कि उन्होंने ये किया है, तो भी मैं कभी विश्वास नहीं करूंगी.’

आगे श्रीसंत ने कहा, ‘मैं अपने ससुर से कोर्ट में मिला. मैं रोने वाला था. लेकिन उन्होंने मुझे दिलासा दिया. उन्होंने मुझे मजबूत रहने के लिए कहा. मैं 27 दिन तिहाड़ जेल में था और जब तक मैं तिहाड़ में था भुवनेश्वरी जमीन पर सोती थी.’ श्रीसंत ने ये भी कहा कि उस मुश्किल वक्त में उन्हें सुसाइड करने के भी ख्याल आते थे.

Read More at www.abplive.com