Amaal-Farhana Affair: अमाल और फरहाना का बेहद रोमांटिक फोटो आया सामने, क्या गुपचुप एक-दूसरे को डेट कर रहे दोनों?

Amaal-Farhana Affair: बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की तकरार दर्शकों ने खूब देखी थी. शो के दौरान दोनों के बीच बनती नहीं थी, लेकिन शो खत्म होने के बाद हालात बदले-बदले नजर आने लगे. तभी अचानक दोनों की एक तस्वीर सामने आई, जिसने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया.

दरअसल, अमाल मलिक ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फरहाना भट्ट के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं. आंखें बंद हैं, चेहरे पर हल्की मुस्कान है और एक-दूसरे का हाथ कसकर थामे हुए दिख रहे हैं. अमाल ने इस फोटो के साथ कोई कैप्शन भी नहीं लिखा, जिससे लोगों के सवाल और बढ़ गए. फैंस सीधे पूछने लगे कि क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं या फिर कुछ और चल रहा है?

ये है फोटो की सच्चाई

अब बात करते हैं इस फोटो की असल सच्चाई की. बिग बॉस 19 के बाद अमाल मलिक और फरहाना भट्ट को साथ में एक म्यूजिक वीडियो ऑफर हुआ है. इसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान की ये तस्वीर बताई जा रही है. हाल ही में बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स के लिए एक इवेंट रखा गया था, उसी दौरान दोनों अपने इस म्यूजिक वीडियो से जुड़े काम में बिजी थे. कहा जा रहा है कि ये गाना काफी रोमांटिक होगा और दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर तहलका मचा देगी. हालांकि, फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब तक अमाल और फरहाना की तरफ से रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है. इतना जरूर माना जा रहा है कि गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढे़ं: The 50 Show से पहले गरमाया माहौल, बेबिका ने एल्विश यादव पर लगाया बड़ा आरोप

The post Amaal-Farhana Affair: अमाल और फरहाना का बेहद रोमांटिक फोटो आया सामने, क्या गुपचुप एक-दूसरे को डेट कर रहे दोनों? appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com