Snow Leopard Video Viral: जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में आजकल भारी बर्फबारी हो रही है, जिसमें एन्जॉय करते टूरिस्ट तो देखे होंगे, लेकिन बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए तेंदुए को देखा है कभी. जी हां, लद्दाख में हिमाचल की पहाड़ियों में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. BRO के कर्मचारियों ने 3 स्नो लेपर्ड देखे, जो बर्फबारी में अठखेलियां कर रहे थे. उन्होंने तीनों का वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया.
#SnowLeopardSentinel#EcoSensitiveBRO#WildlifeWithBRO
Spotting of the elusive Snow Leopard in the High Himalayas by Project Himank@BROindia—a powerful reminder that infrastructure development and nature conservation go hand in hand.@LAHDC_LEH @lg_ladakh @adgpi… pic.twitter.com/zUtKdc67kl
—विज्ञापन—— 𝐁𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫 𝐑𝐨𝐚𝐝𝐬 𝐎𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 (@BROindia) February 1, 2026
BRO के X हैंडल पर शेयर हुआ वीडियो
वीडियो को बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा है कि हिमालय में दुर्लभ हिम तेंदुए को देखा जाना सशक्त उदाहरण है कि अवसंरचना विकास और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चलते हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि एक हिम तेंदुआ बर्फीले इलाके में चल रहा है और उसके पीछे-पीछे 2 शावक आ रहे हैं. एक शावक को पत्थरों पर चढ़ते और कूदते हुए देख सकते हैं. वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया.
वीडियो पर यूजर्स ने किए रोचक कमेंट
बता दें कि BRO के हैंडल से शेयर हुए इस वीडियो और दुर्लभ नजारे पर लोगों ने प्रतिक्रिया भी व्यक्त की. एक यूजर ने लिखा कि पहाड़ों के भूत, जो कभी-कभी नजर आते, पर बेहद नजारा दिखाकर जाते. एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि हिम तेंदुआ वाकई एक शानदार जीव है. हमारी जैव विविधता बहुत समृद्ध है. एक एक यूजर ने लिखा कि अविश्वसनीय नजारा था. हम भाग्यशाली हैं. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि शानदार नजारा. इसे देखने का सौभाग्य मिला.
Snow leopards call the mountains of central Asia home. With thick hair, insulated paws, and a long tail that aids in balance and acts as a blanket against frigid temperatures, this cat is well suited for life in the snowy mountains where it acts as a top predator. pic.twitter.com/3hCSoYszwY
— Joel Sartore (@joelsartore) October 23, 2021
हिम तेंदुए की आबादी 700 से ज्यादा
बता दें कि भारत सरकार ने हिमालय के सबसे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में दिखने वाले हिम तेंदुए को एक खास प्रजाति के रूप में मान्यता दी हुई है. देश में हिम तेंदुओं का निवास स्थान लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों के ऊंचे हिमालयी क्षेत्र हैं. भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के अनुसार, भारत में हिम तेंदुओं की जनसंख्या 718 है. लद्दाख में 477, उत्तराखंड में 124, हिमाचल प्रदेश में 51, अरुणाचल प्रदेश में 36, सिक्किम में 21 और जम्मू-कश्मीर में 9 हिम तेंदुए हैं.
Read More at hindi.news24online.com