Mardaani 3 BO Day 3: ‘बॉर्डर 2’ के आगे ‘मर्दानी 3’ दिखाए खूब तेवर, तीसरे दिन भी किया शानदार कलेक्शन, काजोल की ‘मां’ को दी मात

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि ये फिल्म सनी देओल की वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 के आगे भी खूब नोट छाप रही है. ठीक ठाक ओपनिंग के बाद इस फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी और अच्छी कमाई कर डाली. चलिए यहां जानते हैं ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?

मर्दानी 3′ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी रिलीज के तीसरे दिन के आंकड़ों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. पहले दो दिनों में ठीक कमाई करने के बाद फिल्म ने रविवार को धमाल मचा दिया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक इस  फिल्म ने तीसरे दिन भारत में लगभग 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और इससे इस फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर 17.50 करोड़ रुपये हो गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन का कलेक्शन 4 करोड़ रुपये था. इसके बाद ‘मर्दानी 3’ ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन का शुरुआती अनुमान 7.25 करोड़ रुपये है. दूसरे दिन पहले ही 56.25% की बड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी, और अब तीसरे दिन इसमें और भी इजाफा हुआ है.

ऑक्यूपेंसी रेट
रविवार को, फिल्म की हिंदी में कुल ऑक्यूपेंसी 33.29% रही। मॉर्निंग शो में 13.23%, दोपहर में 37.04%, शाम को 49.80% और नाइट शो में 33.10% ऑक्यूपेंसी थी. ये आंकड़े बताते हैं कि लोग ज्यादातर दोपहर और शाम को आए। शाम के शो सबसे मजबूत रहे, लगभग 50% तक पहुंच गए, जो तीसरे दिन के लिए एक अच्छा संकेत है.

मर्दानी 3′ ने तोड़ा ‘मां’ का रिकॉर्ड
अपने पहले रविवार यानी तीसरे दिन, रानी मुखर्जी की फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये और कुल मिलाकर 17.50 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन किया है. हालांकि, पिछले साल काजोल की फिल्म ‘मां’ ने अपने तीसरे दिन 7 करोड़ रुपये कमाए थे. इसलिए, रानी मुखर्जी की फिल्म ने काजोल की ‘मां’ को पीछे छोड़ दिया, क्योंकि इस फिल्म ने अपने तीसरे दिन 7 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए.

कास्ट और टीम
फिल्म में रानी मुखर्जी, जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. इसे अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है. कई लोग खास तौर पर रानी मुखर्जी को शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में दोबारा देखने आए थे, क्योंकि उन्होंने पिछले पार्ट्स में भी इस सख्त पुलिस ऑफिसर का रोल बहुत दमदार तरीके से निभाया था. फिल्म देखने वाले लोगों ने रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ की साथ ही इसकी कहानी की भी सराहना की.

Read More at www.abplive.com