Rohit Shetty House Firing: ‘बेडरूम में छाती पर चलेगी गोली…’, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

Rohit Shetty House Firing: मुंबई की चकाचौंध भरी फिल्मी दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पर्दे पर एक्शन और धमाकों के लिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की असल जिंदगी में भी अब खतरे की आहट सुनाई देने लगी है. वजह है उनके घर के बाहर हुई फायरिंग और उसके बाद मिला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम.

दरअसल, मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार देर रात अचानक गोलियां चलीं. बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर 4 से 5 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

फायरिंग की घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए रोहित शेट्टी को खुली धमकी दी. पोस्ट में कहा गया कि पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया। साथ ही यह भी लिखा गया कि यह सिर्फ एक “ट्रेलर” है और अगर बात नहीं मानी गई तो आगे अंजाम और भी गंभीर हो सकता है.

शेट्टी के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फायरिंग से जुड़े सुराग जुटाने के लिए जांच तेज कर दी गई है. इस मामले में पुलिस ने पुणे से कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है.इंडस्ट्री में चिंता का माहौल इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी चिंता का माहौल है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर फिल्मी सितारे और डायरेक्टर्स कब तक ऐसे खतरों के साये में काम करते रहेंगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: Hazel Keech: युवराज-हेजल के बीच अनबन? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर आप भी हंस पड़ेंगे

The post Rohit Shetty House Firing: ‘बेडरूम में छाती पर चलेगी गोली…’, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com