‘अगर अल्लाह ने चाहा तो…’, खामेनेई की ट्रंप को खुली चुनौती, मिडिल ईस्ट में होने वाला है कुछ बड़ा!

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातु्ल्ला अली खामेनेई ने रविवार (1 फरवरी 2026) को एक बार फिर अमेरिका का सख्त लहजे में चेतावनी दी है, जिससे मिडिल ईस्ट में हलचल मच गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए खामेनेई ने कहा कि ईरान मजबूती से खड़ा है और मजबूती से खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा, ‘अगर अल्लाह ने चाहा तो अमेरिका की शरारतों और उत्पीड़न का अंत करेगा.’

ईरान-अमेरिका के बीच धमकियों का सिलसिला जोरों पर

ईरान और अमेरिका के बीच धमकियों का सिलसिला जोर-शोर से चल रहा है. एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हम हर तरीके से ईरान से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत के जरिए मामले को सुलझाना पसंद करेंगे. दूसरी ओर ईरान भी लगातार कह रहा है कि अगर अमेरिका ने उसके ऊपर हमला किया, तो तगड़ा जवाब दिया जाएगा.

अमेरिका ने हमला किया तो छिड़ेगा क्षेत्रीय युद्ध: खामेनेई 

पिछले 12 घंटे में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका को दूसरी बार धमकी दी है. इससे पहले खामेनेई चेतावनी देते हुए कहा, ‘इस बार युद्ध आसानी से खत्म नहीं होगा. अगर अमेरिका ने हमला किया तो क्षेत्रीय युद्ध छिड़ेगा. अमेरिका को पता होना चाहिए कि अगर आप युद्ध छेड़ते हैं, तो इसके क्षेत्रीय युद्ध बनने के लिए तैयार रहें. हम उकसाने वाले नहीं हैं और हम किसी देश पर हमला नहीं करना चाहते, लेकिन ईरान उस पर हमला करने या उसे परेशान करने वाले किसी भी व्यक्ति या देश को कड़ी चोट देगा.’

दुश्मनों की हरकत पर हमारी नजर: ईरानी सेना प्रमुख

एक दिन पहले तेहरान में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में आर्मी प्रमुख आमिर हतामी ने अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सेना की तैयारी पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘आज, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना पूरी तरह से रक्षा और सैन्य तैयारी में है और इलाके में दुश्मन की हरकतों पर करीब से नजर रख रही है. हमारी उंगली ट्रिगर पर है.’ उन्होंने आगे कहा कि अगर दुश्मन कोई गलती करता है तो वह बेशक अपनी, इजरायल और इलाके की सुरक्षा को खतरे में डालेगा.

ये भी पढ़ें : एक SHO की मार से 35 घंटे के तांडव तक, BLA ने पाकिस्तान की सत्ता को दी खुली चुनौती, 150 सैनिकों की मौत का दावा

Read More at www.abplive.com