‘महंगाई कंट्रोल करने पर फोकस ये बजट’, PM मोदी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री

इतिहास में पहली बार संसद में बजट रविवार को पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बजट 2026 की तारीफ करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पीठ भी थपथपाई. बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है. ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है. आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी. जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ‘ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है. भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं. हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं. ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है.’

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com