अरब देशों के विदेश मंत्रियों के भारत दौरे से पाकिस्तान के पसीने छूटने लगे हैं. उसको डर लग रहा है कि अरब वर्ल्ड उसके खिलाफ न हो जाएं. पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपनी सरकार से कहा है कि अरब वर्ल्ड में अपनी स्थिति को मजबूत रखें और इन मुल्कों के साथ अपने इकोनॉमिक रिश्तों को बेहतर करें, वरना यहां भारत की अहमियत बढ़ जाएगी.
कमर चीमा ने कश्मीर के मुद्दे का जिक्र करते हुए अरब देशों पर भी हमला बोला है कि अब इन देशों का स्टैंड बदल गया है. उनका कहना है कि जब साल 2019 में भारत सरकार ने कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाया था, तो मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉर्पोरेशन (OIC) ने कुछ नहीं किया.
कमर चीमा ने कहा कि भारत अरब वर्ल्ड के साथ अपने ताल्लुकात मजबूत कर रहा है ताकि पाकिस्तान को माइनस किया जाए. भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इन देशों के सामने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म हो रहा है. जयशंकर ने यह भी कहा कि वेस्ट एशियन रिजन हमारे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर हैं.
अरब देशों के सामने भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरा
कमर चीमा ने कहा कि इंडिया इन मुल्कों को अपने साथ लाने में इसलिए कामयाब हुआ है कि वो एक मार्केट है. इंडिया सोचता है कि हमें इस मार्केट के अंदर घुसना है और अगर अंदर घुस गए तो हम अपनी चीजों को मनवाने में कामयाब हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि अब इंडिया किस तरह इसमें अपनी मार्केट बनाता है, अपना प्रभाव किस तरह बढ़ाता है, तो वो भी एक महत्वपूर्ण चीज है. एक तरफ देखिए पाकिस्तान को भी आतंकवाद का नाम लेकर हिट कर दिया. अभी जयशंकर साहब ने पाकिस्तान को इन देशों के सामने आतंकवाद पर घेर लिया.
डॉ. एस. जयशंकर ने अरब देशों के सामने अपनी स्पीच में स्पष्ट शब्दों में कहा था कि आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए. उन्होंने इसे पूरी दुनिया और खासतौर पर भारत-अरब क्षेत्र के लिए एक साझा खतरा बताया है.
अरब देशों के साथ भारत के रिश्तों पर क्या बोले पाक एक्सपर्ट
पाक एक्सपर्ट ने कहा, ‘एक बात बोलूं तो इन देशों में से किसी भी मुल्क के साथ भारत के रिश्ते वैसे नहीं हैं, जैसे यूएई और ओमान के साथ हैं. दोनों के साथ इंडिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर चुका है. जितनी ज्यादा इंडिया की प्रेजेंस अरब वर्ल्ड में बढ़ेगी, उतना ही कश्मीर का मुद्दा प्रभावित होगा. इसकी वजह ये है कि देखिए लंबे समय तक अरब वर्ल्ड ने इंडिया के साथ जो ताल्लुक रखे, वो एक सवाल हमेशा चलता रहा कि ये कश्मीर के मसले को हल करें. पर समय के साथ अपनी इकोनॉमी और ह्यूमन रिसोर्स की वजह से भारत की पहुंच अरब वर्ल्ड में बहुत बढ़ गई. अरब वर्ल्ड बेसिकली कश्मीर के मसले पर अपने स्टैंड से पीछे हट गया.’
पाक एक्सपर्ट ने कश्मीर के मुद्दे पर अरब देशो को घेरा
उन्होंने कहा कि जैसे भारत ने साल 2019 में जब आर्टिकल 370 को रद्द किया था, तो कोई लंबा चौड़ा प्रोटेस्ट नहीं हुआ था. ओआईसी ने कोई लंबी-चौड़ी बात नहीं की थी. तो मुझे ये लगता है कि ये बहुत अहम है कि जो कुछ हो रहा है. पाक एक्सपर्ट का कहना है कि पाकिस्तान भी चुप नहीं रहेगा वो भी भारत को टफ लाइन देगा और पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने अपनी सरकार से कहा है कि हमें कम से कम अरब वर्ल्ड में जो स्पेस है, उसको बरकरार रखना चाहिए. अगर हम अच्छे इकोनॉमिक रिश्ते नहीं बनाएंगे तो ये देश इंडिया की तरफ जाएंगे तो हमें इकोनॉमिक रिश्ते भी अरब वर्ल्ड से बनाने हैं, ताकि इन देशों को पता चले कि हमारे पास भी रिसोर्सेज हैं और पैसा है. हालांकि, अगर आप आडियोलॉजिकल बात करेंगे तो ये मुल्क नहीं सुनेंगे.
अरब देशों पर फोकस बढ़ा रहा भारत, पाक एक्सपर्ट ने कहा
कमर चीमा ने कहा कि मैं गारंटी के साथ एक चीज बता सकता हूं कि भारत ने यूएई के साथ जो ताल्लुकात अच्छे किए हैं, वो है असल चीज. उन्होंने कहा कि अब इंडिया कह रहा है कि पॉलिटिक्स, इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और डेमोक्रेसी में मेजर ट्रांसफोर्मेशन हो रहा है. इंडिया मिडिल ईस्टर्न देशों के साथ जो अपने लिंक बना रहा है, वो बहुत महत्वपूर्ण चीज है. उन्होंने कहा कि इंडिया ने इसमें अपनी पॉजीशन सामने रखी हुई है कि हम हर कीमत पर फोकस रखें. एक तो इन देशों के साथ बिजनेस करें, इकोनॉमी अपनी बेहतर करें, लोगों को मिडिल ईस्ट भेजें. हालांकि, इंडिया का ताल्लुक सिर्फ यूएई और ओमान से है.
कमर चीमा ने यह भी कहा कि वैसे सऊदी अरब के साथ जो पाकिस्तान का डिफेंस एग्रीमेंट हुआ है, वो तगड़ा हुआ है. उसने हर चीज हिलाकर रखी दी है इसीलिए तो इंडिया और यूएई भी डिफेंस एग्रीमेंट साइन करने जा रहे हैं. अब देखते हैं कि अरब वर्ल्ड में इंडिया जो कोशिशें कर रहा है, उसका क्या नतीजा निकलता है.
Read More at www.abplive.com