Daldaal नाम की web series prime video पर आई है, जिसमें एक सीरियल किलर है जो कत्ल के बाद लाश के मुंह में नॉनवेज ठूंस देता है। सात episode हैं, हर एपिसोड लगभग 30–35 मिनट का। यह series आपको चैन से बैठने नहीं देगी और दिमाग हिला देगी। अक्सर crime thriller में murder की तलाश होती है, लेकिन यहां कुछ और क्या खोजा जा रहा है? यह जानने के लिए आपको series देखनी होगी।
Bhumi Pednekar इस series में वापस आई हैं और उनका प्रदर्शन बेहद मजबूत है. उनका किरदार शांत है, लेकिन उसके अंदर की intensity और personal trauma आपको screen से बांधे रखता है। उनकी acting इतनी natural और powerful है कि आप बस देखने लगेंगे। Direction और storytelling शानदार हैं, और dialogue भी सही मात्रा में impactful हैं कहीं ओवर द टॉप नहीं।
समारा तिजोरी (दीपक तिजोरी की बेटी) इस series की असली villain हैं और हर frame में लाजवाब लगती हैं। आदित्य रावल का काम भी काफी impressive है। हालांकि बीच-बीच में screenplay थोड़ी भटकती है, लेकिन यह इतना नहीं कि आप series छोड़ दें। कुल मिलाकर Daldaal एक intense और gripping crime thriller है, जिसे जरूर देखना चाहिए।
Read More at www.abplive.com