Anupama: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस बार वजह है शो का एक दमदार डायलॉग, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा का बोला गया डायलॉग “इतना मारूंगी…” इन दिनों रील्स और वीडियोज की जान बन गया है. खास बात यह है कि इस डायलॉग पर बिग बॉस 19 फेम आवेज दरबार ने ऐसा वीडियो बनाया कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए.
View this post on Instagram
आवेज दरबार का वीडियो वायरल
अनुपमा के डायलॉग्स पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं. शो में अनुपमा जब भी अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं, तो उनके शब्द सीधे दर्शकों के दिल में उतर जाते हैं. हालिया एपिसोड में बोले गए “इतना मारूंगी, घुमा-घुमाकर मारूंगी” वाले डायलॉग ने तो जैसे इंटरनेट पर आग ही लगा दी. इसी डायलॉग को अपने मजेदार अंदाज में पेश करते हुए आवेज दरबार ने एक डांस वीडियो बनाया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में आवेज मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि “इतना मारूंगी, गिरा-गिरा कर मारूंगी, दौड़ा-दौड़ा कर मारूंगी…” और पूरा डायलॉग बड़े ही फनी अंदाज में निभाते हैं.


गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया ने किया कमेंट
आवेज दरबार का यह वीडियो सिर्फ फैंस तक ही नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री के सितारों का भी ध्यान खींचने में कामयाब रहा. अनुज कपाड़िया यानी एक्टर गौरव खन्ना ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है. गौरव खन्ना ने कमेंट करते हुए लिखा, “भाई ये तुम्हारा बेस्ट वाला है.” उनके इस रिएक्शन के बाद वीडियो की चर्चा और तेज हो गई. इसके अलावा अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, आकांक्षा खन्ना, किम शर्मा जैसे कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर हंसते हुए रिएक्शन दिए. बता दें, अनुपमा की कहानी, इमोशंस और दमदार डायलॉग्स इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं. हाल ही में आई टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपमा को 2.2 की रेटिंग मिली है, जो इसे टॉप 3 शोज में जगह बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें: Anupama: अनुपमा के गुस्से से हिला इंटरनेट, ‘घुमा-घुमाकर मारूंगी’ डायलॉग पर दर्शकों ने पीटा माथा, वायरल हुआ वीडियो
The post Anupama के घुमा-घुमाकर मारूंगी डायलॉग पर आवेज दरबार ने किया मजेदार डांस, गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया का कमेंट वायरल appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com