Q3 Results: सेमीकंडक्टर कंपनी का मुनाफा 60% गिरा, रेवेन्यू में उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर – moschip technologies q3 results profit falls 60 percent despite strong revenue growth semiconductor stock in focus

Q3 Results: सेमीकंडक्टर बिजनेस से जुड़ी Moschip Technologies ने शनिवार, 31 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है, लेकिन मुनाफा, EBITDA और मार्जिन पर साफ दबाव देखने को मिला।

तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 60.8% घटकर 4.3 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 11 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

Moschip Tech के रेवेन्यू में अच्छी बढ़त

Moschip Technologies ने कमाई के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया। दिसंबर तिमाही में Moschip का रेवेन्यू 18.5% बढ़कर 149.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 126 करोड़ रुपये था।

कंपनी का EBITDA भी 12% घटकर 14.8 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 16.8 करोड़ रुपये था। इसके चलते EBITDA मार्जिन 13.3% से घटकर 9.9% पर आ गया।

Moschip ने नए लेबर कोड के असर को लेकर 5.8 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल आइटम रिपोर्ट किया है। इस वजह से तिमाही नतीजों पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिला।

Moschip Tech के शेयरों का हाल

Moschip Technologies का शेयर पिछले सत्र में 0.9% की बढ़त के साथ 208 रुपये पर बंद हुआ। बीते छह महीनों में स्टॉक करीब 20% का रिटर्न दे चुका है। स्टॉक अपने 52 वीक के हाई से करीब 28% नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप 4.03 हजार करोड़ रुपये है।

Moschip Tech का बिजनेस क्या है

MosChip Technologies का बिजनेस सेमीकंडक्टर और एम्बेडेड सिस्टम डिजाइन सर्विसेज से जुड़ा है। MosChip चिप डिजाइन, सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) इंजीनियरिंग, एम्बेडेड सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर डिजाइन और टेस्टिंग जैसी सेवाएं देती है। कंपनी ऑटोमोटिव, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, एयरोस्पेस, डिफेंस और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस बनाती है।

इसके अलावा MosChip IoT, AI, 5G, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग पर भी काम करती है। भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने की सरकारी पहल से कंपनी के बिजनेस को लंबी अवधि में फायदा मिलने की उम्मीद की जाती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com