Anupama Twist: अनु की जगह प्रेरणा फंस जाएगी आग में, रजनी के काले करतूतों का पर्दाफाश करेगी अनुपमा

Anupama Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और रजनी दोनों भगवान के सामने प्रार्थना करती है. रजनी को डर है कि अनुपमा राजनीति में ना उतर जाए. उसे लगता है कि पार्टियां अब उसे छोड़कर अनुपमा को टिकट दे रही हैं. दूसरी तरफ राही को अपनी गलती का अहसास होता है. वह मानती है कि उसे अनुपमा पर शक नहीं करना चाहिए था. राही अब अनुपमा के साथ मिलकर वकीलों से सलाह लेने और अपनी मां को बेगुनाह साबित करने का फैसला करती है.

घर बचाने की कोशिश में लगा पराग

कोठारी परिवार में तनाव का माहौल है. पराग और ख्याति खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. ख्याति का मानना है कि यह अच्छाई और बुराई की जंग है जिसमें जीत सच की ही होगी. वसुंधरा भी हार मानने को तैयार नहीं है और वह भगवान के सामने अखंड दीप जलाकर पूरे दिन प्रार्थना करने का संकल्प लेती है. वहीं, अनु को चिंता होती है कि अगर चॉल को रजनी ने तोड़ दिया, तो वह यह बोझ पूरी उम्र नहीं उठा पाएगी. रजनी अपनी जीत के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. वह वरुण पर दबाव डालती है कि वह अनुपमा को हमेशा के लिए रास्ते से हटा दे. वरुण पहले तो हिचकिचाता है, लेकिन रजनी के दबाव में वह अपने गुंडों को चॉल में आग लगाने का आदेश देता है.

रजनी का पर्दाफाश करेगी अनु

अपकमिंग एपिसोड़ में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की जगह प्रेरणा बिल्डर के आदमियों से मिलने पहुंच जाती है और उस जलते हुए घर के अंदर फंस जाती है. जब अनुपमा को पता चलता है कि प्रेरणा आग के बीच फंसी है, तो वह अपनी जान की परवाह किए बिना आग में कूद जाती है. हालांकि अनु बच जाती है. अनुपमा को जिंदा देखकर रजनी हैरान हो जाएगी. अब अनुपमा न सिर्फ चॉल को बुलडोजर से बचाएगी, बल्कि रजनी के काले कारनामों का पर्दाफाश भी करेगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: बीच सड़क पर बेहोश हो जाएगी अनु, मदद के लिए ये लोग पहुंचेंगे, रजनी बनी अपनी बेटी की दुश्मन

The post Anupama Twist: अनु की जगह प्रेरणा फंस जाएगी आग में, रजनी के काले करतूतों का पर्दाफाश करेगी अनुपमा appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com