
Hera Pheri 3 के बंद होने को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब खुद परेश रावल ने चुप्पी तोड़ दी है. द लवारी शो के साथ हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने साफ कहा कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त जरूर बनेगी और यह पूरी तरह कन्फर्म है. उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म में हो रही देरी के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं. अब इस देरी के पीछे असली वजह क्या है, आइए आपको बताते हैं.
फिल्म में देरी की असली वजह क्या है?
परेश रावल के मुताबिक, हेरा फेरी 3 के अटकने की वजह अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स के बीच आई एक टेक्निकल दिक्कत है. उन्होंने इस बात को खारिज किया कि प्रोजेक्ट कानूनी विवादों की वजह से रुका हुआ है और कहा कि यह मामला सीधे तौर पर उनसे जुड़ा नहीं है.
25 करोड़ रुपये के मुकदमे पर दिया जवाब
एक्टर ने उन खबरों को भी नकारा, जिनमें कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा किया है. परेश रावल ने इन दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया हुआ बताते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि ऐसी बातें “कछुआ छाप अगरबत्ती” जैसी हैं.
बाबू राव के बिना हेरा फेरी संभव नहीं
अपने आइकॉनिक किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे पर बात करते हुए परेश रावल ने साफ शब्दों में कहा कि उनके बिना हेरा फेरी 3 बनाना एक बड़ी गलती होगी. उन्होंने कहा कि बाबू राव के बिना फिल्म बनाने की कोशिश करना एक आपदा साबित होगी.
समझौता होते ही साइन करेंगे फिल्म
परेश रावल ने भरोसा जताया कि जैसे ही अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर्स के बीच मामला सुलझ जाएगा, वह तुरंत फिल्म के पेपर्स साइन कर देंगे. उन्होंने दोहराया कि हेरा फेरी 3 का बनना तय है और यह 100 प्रतिशत होगा.
मालूम हो कि हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी ने राजू, श्याम और बाबू राव की तिकड़ी को बॉलीवुड की सबसे यादगार कॉमेडी तिकड़ियों में शामिल कर दिया. हालांकि हेरा फेरी 3 की कहानी और बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस एक बार फिर ओरिजिनल स्टारकास्ट को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें- Jawan 2: शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल पर एटली ने तोड़ी चुप्पी, डॉन 3 को लेकर भी दिया अपडेट
The post Hera Pheri 3 बनेगी या नहीं? परेश रावल ने फाइनली दे दिया जवाब appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com