पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम बाजवा न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी फिटनेस और ग्लैमरस लुक भी हमेशा चर्चा में रहता है. इन दिनों सोनम बाजवा अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ लोग उनकी फिट बॉडी और एनर्जी से भी काफी प्रभावित हैं.
36 साल की उम्र में भी सोनम जिस तरह खुद को एक्टिव, फिट और खूबसूरत बनाए रखती हैं, वह हर किसी के लिए प्रेरणा है. अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर सोनम बाजवा इतनी फिट कैसे रहती हैं. क्या वह घंटों जिम में पसीना बहाती हैं या फिर कोई खास डाइट फॉलो करती हैं. अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल हैं, तो चलिए जानते हैं कि बॉर्डर 2 एक्ट्रेस सोनम बाजवा 36 की उम्र में भी फिट और ग्लैमरस कैसे है और उनकी फिटनेस का फॉर्मूला क्या है.
सोनम बाजवा 36 की उम्र में भी फिट और ग्लैमरस कैसे है?
एक इंटरव्यू में सोनम बाजवा ने अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि पिछले 2 से 3 सालों में उन्हें कुछ हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इन्हीं समस्याओं की वजह से उन्होंने अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग होना शुरू किया.
सोनम ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वह वेट लिफ्टिंग नहीं कर पा रही थीं. हालांकि अब वह धीरे-धीरे दोबारा अपने वर्कआउट रूटीन में लौटने की कोशिश कर रही हैं. उनका मानना है कि फिटनेस कोई एक दिन का काम नहीं है, बल्कि यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है.
जब जिम नहीं जा पातीं, तो करती हैं वॉक और स्ट्रेचिंग
सोनम बाजवा ने यह भी बताया कि अगर किसी दिन उनका वर्कआउट नहीं हो पाता, तो वह खुद को बिल्कुल भी आलसी नहीं बनने देतीं. ऐसे दिनों में वह करीब 1 घंटे तक वॉक करती हैं और साथ ही स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करती हैं.
वह इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि रोजाना लगभग 10,000 कदम जरूर पूरे हों. उनका मानना है कि वॉक करना सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज में से एक है, जिसे कोई भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकता है.
रोज 10,000 कदम चलने के फायदे
रोजाना 10,000 कदम चलने से दिल मजबूत रहता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.वॉक करने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है. जो लोग जिम नहीं जा पाते, उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है. नियमित रूप से चलने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. 10,000 कदम चलने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करता है. इससे मन खुश रहता है और एनर्जी बनी रहती है.
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के फायदे
सोनम बाजवा अपनी फिटनेस में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को भी काफी अहम मानती हैं. स्ट्रेचिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें मांसपेशियों को धीरे-धीरे खींचा जाता है. इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों में जकड़न नहीं होती, साथ ही स्ट्रेचिंग करने से चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है और शरीर ज्यादा एक्टिव महसूस करता है.
सोनम बाजवा की फिटनेस का फॉर्मूला क्या है?
सोनम बाजवा की फिटनेस का फॉर्मूला है कि फिट रहने के लिए भारी-भरकम वर्कआउट जरूरी नहीं है. नियमित वॉक, हल्की एक्सरसाइज और खुद की सेहत का ध्यान यही असली फिटनेस मंत्र है.36 की उम्र में भी सोनम का फिट और ग्लैमरस दिखना इस बात का सबूत है कि अगर सही आदतें अपना ली जाएं, तो उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाती है.
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट मिल्क बेस्ट या फॉर्मूला मिल्क… मिशेल ओबामा ने छेड़ी बहस, क्या कहते हैं एक्सपर्ट और WHO?
Read More at www.abplive.com