
Bharti Singh Baby Name: टीवी की दुनिया की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने मजेदार अंदाज और खुली पर्सनैलिटी की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. इन दिनों वह अपनी कॉमेडी नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में भारती दूसरी बार मां बनी हैं और 19 दिसंबर को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया. अस्पताल में उन्होंने प्यार से बेटे का नाम “काजू” रखा था, लेकिन तब से सभी को उसके असली नाम का इंतजार था.
भारती के बेटे का नामकरण
अब आखिरकार भारती और हर्ष ने बेटे के नाम से पर्दा उठा दिया है. हाल ही में उन्होंने बड़े ही धूमधाम से बेटे का नामकरण संस्कार किया, जिसमें परिवार के लोग, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास लोग शामिल हुए. बेटे के जन्म के करीब डेढ़ महीने बाद इस खास मौके पर दोनों ने उसका नाम सबके सामने रिवील किया.
View this post on Instagram
छोटे बेटे का नाम यशवीर
भारती और हर्ष ने अपने छोटे बेटे का नाम रखा है यशवीर. जैसे ही यह नाम सामने आया, फैन्स और सेलेब्स ने कपल को जमकर बधाइयां देनी शुरू कर दीं. यशवीर नाम का मतलब भी काफी खास है. यह हिंदी और संस्कृत से लिया गया नाम है, जिसका अर्थ होता है गौरवशाली, बहादुर और सफल व्यक्ति. ‘यश’ का मतलब प्रसिद्धि और ‘वीर’ का मतलब साहसी होता है, यानी यह नाम अपने आप में काफी पॉजिटिव और दमदार है.
बेटे का चेहरा नहीं किया रिवील
हालांकि, भारती ने अभी तक बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन नामकरण की तस्वीरों से साफ है कि इस फंक्शन को उन्होंने बहुत खास बनाया. घर में पूजा-पाठ और हवन हुआ, सजावट भी काफी खूबसूरत थी. हर्ष अपने दोनों बेटों के साथ पर्पल आउटफिट में नजर आए, जबकि भारती रेड कुर्ता-प्लाजो में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
यह भी पढे़ं: Arijit Singh: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की वजह ग्रह-नक्षत्र तो नहीं? ज्योतिष का दावा- सिंगर पर चल रही साढ़े साती
The post Bharti Singh Baby Name: भारती सिंह ने छोटे बेटे काजू का ये रखा नाम, डेढ़ महीने बाद हुआ नामकरण संस्कार appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com