PC Jeweller Q3 Results: ज्वेलरी कंपनी का दमदार प्रदर्शन! प्रॉफिट-रेवेन्यू में तगड़ा उछाल, 100 नए शोरूम खोलने का प्लान – pc jeweller q3 results show strong profit growth revenue surge and plan to open 100 franchise showrooms

PC Jeweller Q3 Results: दिग्गज ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31% बढ़कर ₹190 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹145 करोड़ था। मुनाफे में यह बढ़त त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन में मजबूत मांग और बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज की वजह से देखने को मिली।

PC Jeweller का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 37% उछलकर ₹875 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹639 करोड़ था। मजबूत टॉपलाइन ग्रोथ का सीधा असर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर भी दिखा।

EBITDA में करीब 80% की छलांग

PC Jeweller का EBITDA सालाना आधार पर लगभग 80% बढ़कर ₹201.3 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹112 करोड़ था। बेहतर स्केल और लागत नियंत्रण की वजह से ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में यह बड़ा सुधार देखने को मिला।

मार्जिन और प्रॉफिट बिफोर टैक्स में सुधार

EBITDA मार्जिन दिसंबर तिमाही में बढ़कर 23% हो गया, जो एक साल पहले 17.5% था। प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) ₹189 करोड़ रहा, जबकि Q3FY25 में यह ₹146 करोड़ था। यह आंकड़े कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार को दिखाते हैं।

9 महीनों का मजबूत फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड

PC Jeweller का 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए नौ महीनों में रेवेन्यू 57% बढ़कर ₹2,426 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान PBT 58% बढ़कर ₹557 करोड़ हो गया। वहीं, नौ महीनों का शुद्ध मुनाफा ₹562 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹483 करोड़ था।

कर्ज घटाने की दिशा में बड़ी प्रगति

PC Jeweller ने बताया कि वह लगातार कर्ज मुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सितंबर 2024 में बैंकों के साथ हुए सेटलमेंट एग्रीमेंट के बाद से अब तक कंपनी अपने बकाया कर्ज में करीब 68% की कटौती कर चुकी है। कंपनी को उम्मीद है कि मार्च 2026 तक प्रेफरेंशियल वॉरंट्स के कन्वर्जन से मिलने वाली रकम से बचा हुआ बैंक कर्ज पूरी तरह चुकता हो जाएगा।

फ्रेंचाइजी विस्तार की बड़ी योजना

बिजनेस मोर्चे पर बोर्ड ने अगले 12 से 18 महीनों में बिना अतिरिक्त पूंजी निवेश के 100 तक बड़े फ्रेंचाइजी शोरूम खोलने की योजना को मंजूरी दी है। इसके अलावा, कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ CM-YUVA स्कीम के तहत एक MoU साइन किया है। इससे ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में ज्वैलरी फ्रेंचाइजी यूनिट्स के विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।

PC Jeweller के मैनेजमेंट में बदलाव

PC Jeweller के बोर्ड ने विवेक जैन को 1 फरवरी 2026 से चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) नियुक्त करने को मंजूरी दी है। साथ ही, शीबा आनंद के प्रेसिडेंट (रिटेल ऑपरेशंस) पद से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।

PC Jeweller के शेयरों का हाल

दिसंबर तिमाही के नतीजों से पहले मंगलवार को PC Jeweller का शेयर 1.03% की तेजी के साथ ₹10.80 पर बंद हुआ। बीते एक महीने में इस स्टॉक में 22.45% की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में स्टॉक 26.63% नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 8.01 हजार करोड़ रुपये है।

Motilal Oswal Q3 Results: मोतीलाल ओसवाल को ₹565 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 18% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com