Disha-Talwinder Affairs: क्या दिशा पटानी और तालविंदर कर रहे हैं डेट? कैमरे के सामने कर दिया क्लियर

Disha-Talwinder Affairs: बॉलीवुड की गलियों में जब कोई नाम बार-बार फुसफुसाहट में सुनाई देने लगे, तो समझ लीजिए कहानी दिलचस्प होने वाली है. कुछ ऐसा ही इन दिनों दिशा पटानी और सिंगर तालविंदर को लेकर हो रहा है. लंबे वक्त से चल रही चर्चाओं को अब एक नया मोड़ मिल गया है. दरअसल, Lollapalooza India 2026 में दोनों की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया. रविवार शाम फेस्टिवल के दौरान दिशा और तालविंदर को हाथों में हाथ डाले घूमते देखा गया. बस फिर क्या था, दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं.

image 314
प्रोग्राम के दौरान तलविंदर और दिशा पटानी

यहां से शुरू हुई डेटिंग की अफवाहें

वैसे ये पहली बार नहीं है जब दोनों साथ दिखे हों. इनकी कहानी की शुरुआत उदयपुर में हुई नूपुर सैनन और स्टेबिन बेन की शादी से मानी जा रही है. वहीं पहली बार दोनों को एक साथ देखा गया था. रिसेप्शन में भी दोनों मौजूद थे, लेकिन एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने से बचते नजर आए. अलग-अलग दोस्तों के साथ दिखना लोगों के मन में चल रहे सवालों को और गहरा कर गया.

इससे पहले टाइगर के साथ जुड़ा था नाम

गौरतलब है कि दिशा पटानी 2022 के बाद से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लो-प्रोफाइल रही हैं. इससे पहले उनका नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था. काम की बात करें तो दिशा के पास ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्में हैं. इसके अलावा वह ‘O’Romeo’ में कैमियो करती नजर आएंगी, जिसमें उनका गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ पहले ही रिलीज हो चुका है.

यह भी पढ़ें: Ashnoor-Abhishek Bonding: अभिषेक और अशनूर की दोस्ती में दरार? कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला मोमेंट

The post Disha-Talwinder Affairs: क्या दिशा पटानी और तालविंदर कर रहे हैं डेट? कैमरे के सामने कर दिया क्लियर appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com