
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में जोश देखने को मिल रहा। करीब 200 प्वाइंट ऊपर कामकाज कर रहा। इधर ग्रीनलैंड पर मिलिट्री एक्शन ना करने और यूरोपीय देशों पर टैरिफ ना लगाने के भरोसे के बाद अमेरिकी बाजारों में भी जोरदार तेजी आई। एशिया भी मजबूत हुआ। हलांकि यूरोपीय संसद ने सस्पेंड की US-EU की ट्रेड डील हुई। मनीकंट्रोल की सुपर एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर दावोस में चंद्रा श्रीकांत के सवाल पर ट्रंप का बड़ा बयान आया। ट्रंप ने कहा PM मोदी की बहुत इज्जत करता हूं।अच्छी ट्रेड डील करेंगे।
अमेरिकी बाजारों का हाल
बाजार में फिर से TACO रिएक्शन दिखा। कल डाओ जोंस करीब 600 अंक चढ़ा। S&P500 के 400 शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि नवंबर के बाद S&P500 सबसे ज्यादा चढ़ा। एनर्जी शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। अमेरिकी डॉलर में रिकवरी देखने को मिली। सोना ठंडा पड़ा लेकिन अब भी $4800 से ऊपर है जबकि चांदी की कीमतें घटीं, अब भी $90 के ऊपर बनी हुई।
ग्रीनलैंड पर बोले ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड के लिए फोर्स का इस्तेमाल नहीं होगा। यूरोप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा। US सिक्योरिटी के लिए ग्रीनलैंड काफी जरूरी है।
ट्रुथ सोशल पर बोले ट्रंप
1 फरवरी से टैरिफ लागू नहीं होंगे। मार्क रुटे से अच्छी और पॉजिटिव बैठक हुई। मार्क रुटे NATO के सेक्रेटरी जनरल हैं। ग्रीनलैंड को लेकर डील का ढांचा तैयार किया। डील से अमेरिका, NATO को फायदा होगा। गोल्डन डोम” से जुड़े मुद्दों पर बातचीत जारी है।
CNBC पर बोले ट्रंप
ट्रंप ने “गोल्डन डोम” में हिस्सेदारी की बात की। US, EU के लिए मिनरल राइट्स पर जोर दिया। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ये डील ‘हमेशा के लिए’ होगी। डील का कॉन्सेप्ट तय हो चुका है। मामला काफी कॉम्प्लेक्स है। रेयर अर्थ मिनरल रिजर्व्स में ग्रीनलैंड दुनिया में 8वें नंबर पर है। अगले फेड चेयरमैन पर फैसला लगभग तय है। क्रेडिट कार्ड 10% ब्याज का कैप ठीक है। 1 साल के लिए ब्याज पर कैप ठीक होगा। ईरान में आगे सैन्य कार्रवाई की जरूरत नही। लोगों को घर खरीदने का मौका देना जरूरी है।
EU का बड़ा फैसला
EU ने US के साथ ट्रेड डील को सस्पेंड किया। संसद ने रैटिफिकेशन वोट रोकने का फैसला किया। ट्रंप के ग्रीनलैंड वाले बयानों के बाद फैसला लिया। ट्रेड कमेटी ने वोट को अनिश्चित समय के लिए टाला। जुलाई 2025 में EU और US की डील हुई थी। डील पर 26–27 जनवरी को वोट होना था।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 147.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.86 फीसदी की बढ़त के साथ 53,762.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.28 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.73 फीसदी चढ़कर 31,786.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 26,606.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.93 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 4,124.21 के स्तर पर दिख रहा है।
Read More at hindi.moneycontrol.com