झारखंड में रांची हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को शाम करीब 7:30 बजे तब हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आया विमान हवाई अड्डे पर उतर रहा था. अधिकारियों के मुताबिक, प्लेन में करीब 70 यात्री सवार थे.
रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने घटना के बारे में दी जानकारी
रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया. यात्रियों को अचानक झटका लगा. हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई.”
उन्होंने कहा कि घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया, क्योंकि तकनीकी रूप से उसे उड़ान भरने के लिए अयोग्य पाया गया था.
भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा, “रांची से भुवनेश्वर के लिए प्रस्तावित विमान की अगली उड़ान रद्द कर दी गई. संबंधित उड़ान के कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने इसे पुननिर्धारित किया. वहीं कुछ यात्रियों के लिए सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजने की व्यवस्था की गई.”
(खबर को अपडेट किया जा रहा है)
Read More at www.abplive.com