
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को न्याय और कर्म का दाता कहा गया है. अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शनि मजबूत है तो उसके जीवन में सफलता और स्थिरता प्राप्त होगी. वहीं अगर शनि दुर्बल स्थिति में होगा तो जीवन में संघर्ष और मानसिक तनाव बना रहता है. आइए ऐसे में जानते हैं कि शनि के कमजोर स्थिति में रहने के क्या लक्षण है और क्या-क्या उपाय हैं.

ज्योतिषीय में माना जाता है कि अगर व्यक्ति की कुंडली के पहले, चौथे और छठे भाव में शनि हो तो उसे शुभ नहीं माना जाता. वहीं अगर शनि दुर्बल हो, नीच राशि में बैठा हो या शत्रु ग्रहों में हो तो जीवन में काम में बाधाएं आ सकती हैं, सफलता में भी रुकावटें आती हैं ओर तो ओर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है.
Published at : 13 Dec 2025 09:00 AM (IST)
राशिफल फोटो गैलरी
Read More at www.abplive.com