शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती! पुतिन ने अपने पीछे खड़े पाक PM को कर दिया इग्नोर, Video

आतंक के पनाहगार पाकिस्तान की इन दिनों दुनिया के अलग-अलग मंचों पर खूब बेइज्जती हो रही है. पाक पीएम शहबाज शरीफ बार-बार भारत के दोस्त और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश रहे हैं, लेकिन पुतिन उन्हें थोड़ा भी भाव नहीं देते हैं. चीन में हुए एससीओ समिट के बाद पुतिन ने एक बार फिर तुर्कमेनिस्तान में हुए एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ को इग्नोर किया, जहां दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे.

शहबाज शरीफ को पुतिन ने कर दिया इग्नोर

तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में आयोजित एक सम्मेलन में स्टेज पर पहले से शहबाज शरीफ खड़े रहते हैं और बाद में जब पुतिन वहां पहुंचते हैं तो वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को सामने से नजरअंदाज करते हैं. इस चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के पहले दिन अनोखा नजारा देखने को मिला था. दरअसल पीएम मोदी ओर पुतिन दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे और पुतिन ने वहीं पास में खड़े शहबाज शरीफ की ओर देखा तक नहीं था.

पुतिन से हाथ मिलाने के लिए दौड़ पड़े शहबाज शरीफ

एससीओ सम्मेलन से एक और अनोखा वीडियो सामने आया था जब पुतिन से हाथ मिलाने के लिए शहबाज शरीफ उनके पीछे-पीछे दौड़ने लगे थे. रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अचानक रूसी राष्ट्रपति से हाथ मिलाने के लिए कूद पड़े. इस वीडियो से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खूब फजीहत हुई थी.

जब शहबाज शरीफ ने पुतिन को किया था इग्नोर

पिछले साल कजाकिस्तान में एससीओ की मीटिंग में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कुछ ऐसा किया था, जिसका चर्चा दुनिया भर में हुई थी. दरअसल पुतिन और शहबाज शरीफ द्विपक्षीय वार्ता के लिए मंच पर थे.

इस दौरान पुतिन शहबाज शरीफ से हाथ मिलाने के लिए खड़े थे, लेकिन पाकिस्तानी पीएम पुतिन को नजरअंदाज कर किसी और से हाथ मिलाया था. इसके बाद वे वापस लौटकर आए और पुतिन से हाथ मिलाया. इस दौरान पुतिन उन्हें लगातार देखते रहे.

Read More at www.abplive.com