Delhi MCD Bypolls Result: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड पर हुए उपचुनाव के नजीजे बुधवार को घोषित किए गए। जिसमें भाजपा ने सात पर जीत हासिल की। लेकिन, उसे पहले के चुनाव की तुलना में दो सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि आम आदमी पार्टी अपना गढ़ बचाने में सफल रही है। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर जीत के साथ फायदे में रही है।
पढ़ें :- भाजपा को आज वंदे मातरम् की याद आई, कांग्रेस के रग-रग में बसा है वंदे मातरम् : प्रमोद तिवारी
दिल्ली नगर निगम (MCD) के ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, डिचाओं कलां, नारैना, संगम विहार ए, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी वार्डों में उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान हुए थे। 11 सीटें पार्षदों के विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई थीं, जबकि द्वारका बी सीट 2024 में पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी।
उपचुनाव के नतीजे
ग्रेटर कैलाश: भाजपा के अंजुम मण्डल को मिली जीत
शालीमार बाग बी: भाजपा की अनीता जैन को मिली जीत
पढ़ें :- चुनाव सुधार को लेकर लोकसभा में 9 दिसंबर को होगी चर्चा, 10 घंटे का समय भी आवंटित
अशोक विहार: भाजपा की वीणा असीजा को मिली जीत
चांदनी चौक: भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को मिली जीत
चांदनी महल: निर्दलीय मोहम्मद इमरान को मिली जीत
डिचाओं कलां: भाजपा की रेखा रानी को मिली जीत
नारैना: आप के राजन अरोरा को मिली जीत
पढ़ें :- संचार साथी ऐप पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा-कर सकते हैं इसे डिलीट, विपक्ष ने लगाया था जासूसी का आरोप
संगम विहार ए : कांग्रेस के सुरेश चौधरी को मिली जीत
दक्षिण पुरी: आप के राम स्वरूप को मिली जीत
मुंडका: आप के अनिल को मिली जीत
विनोद नगर: भाजपा की सरला चौधरी को मिली जीत
द्वारका बी: भाजपा की मनीषा देवी को मिली जीत
पढ़ें :- अवध ओझा ने राजनीति को कहा अलविदा, केजरीवाल को बताया महान नेता, बोले- आपका हमेशा ऋणी रहूंगा
Read More at hindi.pardaphash.com