Cyclone in Sri Lanka : तूफानी चक्रवात ‘दितवाह’ (Cyclone Ditwah) श्रीलंका में भारी तबाही मचा रहा है। श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, और 21 लोग लापता हैं। खबरों के अनुसार, श्रीलंकाई तट से उठे इस चक्रवात का रुख धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लिए अलर्ट जारी किया है। रेस्क्यू टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
पढ़ें :- Rupee Vs Dollar : डॉलर के सामने रुपया पस्त, सात पैसे टूटकर 89.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा
श्रीलंका ने शुक्रवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य सभी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने बताया कि पिछले 72 घंटों में कम से कम 46 मौतें दर्ज की गई हैं क्योंकि प्रतिकूल मौसम की स्थिति द्वीप को प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह बताया कि चक्रवाती तूफान पूर्वी श्रीलंका के त्रिंकोमाली जिले के पास स्थित है।
डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) ने बताया कि 43,991 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों स्कूलों और पब्लिक शेल्टरों में ट्रांसफर किया गया है। इस दौरान स्कूल बंद कर दिए गए हैं, ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं और कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज ने भारी बारिश के चलते समय से पहले ट्रेडिंग रोक दी।
Read More at hindi.pardaphash.com