मुंबई। म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छाल (Palash Muchhal) की मंगेतर व क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Cricketer Smriti Mandhana) के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के बाद दोनों की शादी फिलहाल पोस्टपोन कर दी गई है। स्मृति के पिता के बाद खुद पलाश की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। म्यूजिक कंपोजर की मां ने बेटे की तबीयत को लेकर अपडेट दिया है।
पढ़ें :- IND vs SA: कप्तान पंत समेत आधी टीम इंडिया लौटी पवेलियन, शर्मनाक हार और क्लीन स्वीप का खतरा मंडराया
स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने से पलाश बुरी तरह टूट गए और वे लगातार चार घंटे तक रोते रहे
उन्होंने बताया कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने से पलाश बुरी तरह टूट गए और वे लगातार चार घंटे तक रोते रहे। क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)के पिता की तबीयत अचानक खराब होने के बाद पलाश मुच्छाल (Palash Muchhal) की तबीयत भी खराब है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। म्यूजिक कंपोजर की मां ने उनकी सेहत से जुड़ा अपडेट शेयर किया है।
Read More at hindi.pardaphash.com