Constitution Day 2025: पीएम मोदी बोले- मानवीय गरिमा, बराबरी और स्वतंत्रता को सबसे ज़्यादा अहमियत देता है हमारा संविधान

Constitution Day 2025: आज बुधवार (26 नवंबर) को भारत अपने संविधान को अपनाए जाने की 76वीं वर्षगांठ को संविधान दिवस के रूप पर मना रहा है। साल 1949 में इसी दिन संविधान को अपनाया गया था और इसके दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को देश में लागू हुआ। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान को बनाने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने कामों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने की अपील की।

पढ़ें :- ‘डेमोक्रेसी दांव पर, सेक्युलरिज़्म खतरे में, फ़ेडरलिज़्म को बुलडोज़र से कुचला जा रहा…’ CM ममता बनर्जी का संविधान दिवस पर बड़ा बयान

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ” संविधान दिवस पर, हम अपने संविधान बनाने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं। उनका विज़न और दूर की सोच हमें एक विकसित भारत बनाने की हमारी कोशिश को प्रेरित करती रहती है। हमारा संविधान मानवीय गरिमा, बराबरी और स्वतंत्रता को सबसे ज़्यादा अहमियत देता है। यह हमें अधिकार तो देता है, साथ ही हमें नागरिक के तौर पर हमारी ज़िम्मेदारियों की भी याद दिलाता है, जिन्हें हमें हमेशा पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। ये ज़िम्मेदारियाँ एक मज़बूत लोकतंत्र की नींव हैं। आइए हम अपने कामों से संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने का अपना वादा दोहराएं।”

इसके साथ पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में संविधान दिवस पर अपने एक पत्र का लिंक साझा किया है। उन्होंने लिखा, “संविधान दिवस पर मैंने देशभर के अपने परिवारजनों के नाम एक पत्र लिखा है। इसमें हमारे संविधान की महानता, जीवन में मौलिक कर्तव्यों का महत्त्व और हमें पहली बार मतदाता बनने का उत्सव क्यों मनाना चाहिए, ऐसे कई विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं…”

पढ़ें :- ‘चुनाव का कोई मतलब नहीं, ज्ञानेश कुमार ने बिहार में जीत का सर्टिफिकेट मोदी जी को दे दिया…’ AAP सांसद संजय सिंह ने रुझानों पर दी प्रतिक्रिया

Read More at hindi.pardaphash.com