इस हफ्ते 4 कंपनियों के 599.55 करोड़ शेयरों का लॉक-इन होगा खत्म, ₹62997 करोड़ है वैल्यू – shareholder lock in of four companies 599 55 crore shares going to end this week ntpc green energy borona weaves go digit general insurance

24 नवंबर से शुरू हो रहे नए हफ्ते में 4 कंपनियों के 599.55 करोड़ शेयरों के लिए शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। ये कंपनियां मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, NTPC ग्रीन एनर्जी और बोराना वीव्स हैं। फ्री होने जा रहे शेयरों की कुल वैल्यू 62,997 करोड़ रुपये है। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। ये शेयर ट्रेड के लिए पात्र हो जाएंगे। ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर कैलकुलेट की गई है।

कंपनी का 1 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड 26 नवंबर को खत्म होने जा रहा है। इसके बाद कंपनी के 580.6 करोड़ शेयर या उसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 69% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर ₹56,347.42 करोड़ के शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे।

स्टॉक का 6 महीने और उससे ज्यादा का लॉक-इन पीरियड 25 नवंबर को खत्म होगा। इसके बाद कंपनी के 18.58 करोड़ शेयर या कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 20% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर इन शेयरों की कीमत ₹654.28 करोड़ है।

Mangal Electrical Industries

कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड 24 नवंबर को खत्म हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी के 11 लाख शेयर या इसकी आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 4% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर, ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹46.75 करोड़ से ज्यादा है।

इस कंपनी का 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन 27 नवंबर को खत्म होगा। इसके बाद 26 लाख शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 10% ट्रेड के लिए फ्री होने वाला है। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर ट्रेड के लिए पात्र होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹76.18 करोड़ है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com