बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा एलान, बोले- 2029 में जरूर लड़ूगा चुनाव, मुझे सांसद के रूप में देखना चाहती है जनता

कैसरगंज: यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए, 2029 का चुनाव लड़ूंगा। मुझे परिस्थिति जन्य रिटायर कर दिया गया है। क्षेत्र की जनता ने उन्हें रिटायर नहीं किया है।

पढ़ें :- यूपी में फिर से चलेगी समृद्धि की बयार, जब 2027 में आएगी… प्रबल इंजन की सरकार, सपा ने दिया नया ‘नारा’

उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती थी, मैंने भी उस निर्णय को स्वीकार किया है। हालांकि पार्टी ने उनके बेटे को टिकट दिया। आज भी देवी पाटन मंडल की जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए, मैंने 2029 का चुनाव लड़ने का तय किया है। इस बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रहे हैं। वह गोंडा, बलरामपुर व कैसरगंज संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एक बेटा करन भूषण सिंह सांसद व दूसरा बेटा प्रतीक भूषण सिंह विधायक है। पत्नी केतकी सिंह भी सांसद रह चुकी हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com