पाकिस्तान की फेक न्यूज फैक्ट्री की निकली हवा, राफेल लड़ाकू विमान को लेकर फैलाया था झूठ, जानें पूरा मामला

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

फ्रांस की नौसेना ने पाकिस्तान के झूठे दावों को खारिज करते हुए कहा है कि जियो-न्यूज और हामिद मीर उनका नाम लेकर फेक न्यूज फैला रहे हैं. पाकिस्तान के जियो न्यूज और हामिद मीर ने एक दिन पहले दावा किया था कि फ्रांसीसी नौसेना के एक सीनियर अधिकारी ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान की वायुसेना को भारत की वायुसेना से बेहतर बताया था और राफेल लड़ाकू विमान पर बात की थी.

हामिद मीर और जियो न्यूज ने दावा किया था फ्रेंच नेवी कमांडर ने पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ युद्ध में पाकिस्तान की एयर फोर्स की बेहतर हैंडलिंग को माना है, जिसके बाद फ्रांस की सेना की नेवी ब्रांच मरीन नेशनेल ने गलत जानकारी फैलाने के लिए जियो न्यूज को फटकार लगाई. फ्रांसीसी नौसेना ने कहा कि उनके नेवी कमांडर ने इस बाबत कोई बयान ही नहीं दिया है.

फ्रांस की नेवी ने लगाई फटकार
फ्रांस नेवी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये फेक न्यूज है. ये बातें कैप्टन लौने के नाम से कही गई हैं, जिन्होंने कभी भी इस तरह का कोई बयान नहीं दिया. आर्टिकल में बहुत ज्यादा गलत मिसइन्फॉर्मेशन, गलत जानकारी और दुष्प्रचार है. जियो न्यूज ने कहा था कि पाकिस्तानी वायुसेना ने हालिया भारत-पाकिस्तान टकराव में फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराया और इस उपलब्धि को फ्रांस के एक नौसैनिक कमांडर ने स्वीकार किया है. 

जियो न्यूज का झूठ बेनकाब
जियो न्यूज के एंकर और पत्रकार हामिद मीर ने दावा किया था कि पेरिस में आयोजित इंडो-पैसिफिक सुरक्षा सम्मेलन के दौरान फ्रांसीसी नौसेना के कैप्टन लॉने ने यह स्वीकार किया कि पाकिस्तान की वायु रणनीति भारतीय वायुसेना से बेहतर थी और उसने कई राफेल विमानों को मार गिराया. फ्रांस की नौसेना Marine Nationale ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा और भ्रामक करार देते हुए कहा कि ऐसे किसी भी बयान की कोई अनुमति नहीं दी गई थी और न ही कैप्टन लॉने ने कभी इस प्रकार की टिप्पणी की है.

जियो न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फ्रांसीसी कमांडर ने पाकिस्तान के चीनी निर्मित J-10C लड़ाकू विमानों की तकनीकी श्रेष्ठता नहीं, बल्कि बेहतर युद्ध प्रबंधन को सफलता का आधार बताया. जियो न्यूज का ये दावा पाकिस्तान में तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे भारत पर जीत बताना शुरू कर दिया. हामिद मीर प्रोपेगेंडा फैलाने वाले पत्रकार माने जाते हैं और भारत के खिलाफ अक्सर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर दुष्प्रचार फैलाते रहते हैं.

ये भी पढ़ें

Prashant Kishor on Bihar Elections Results: ‘चुनावों में धांधली हुई, लेकिन इसका सबूत ..’, बिहार चुनाव में जन सुराज का खाता न खुलने पर प्रशांत किशोर क्या बोले

Read More at www.abplive.com