Taurus Weekly Horoscope (23 से 29 नवंबर 2025): वृषभ राशि इस सप्ताह आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहेगा!


Vrishabh Saptahik Rashifal 23 to 29 November 2025: यह सप्ताह आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा. इस सप्ताह की शुरुआत ही सौभाग्य लेकर आएगी. ऑफिस में रुका हुआ काम पूरा होगा और आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने के योग बनेंगे.  कुल मिलाकर यह पूरा सप्ताह प्रगति, सम्मान और खुशियों से भरा रहेगा.

बिजनेस राशिफल:
व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है.  बिजनेस एक्सटेंशन की प्लानिंग सफल होगी और नए कॉन्ट्रैक्ट आपके हाथ लग सकते हैं.  सरकार या किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लाभकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा. कमीशन और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत भाग्यशाली है.

नौकरी राशिफल:
एम्प्लॉयीज़ के लिए यह सप्ताह बेहद सकारात्मक है.  मनचाही पोस्टिंग, प्रमोशन या ट्रांसफर की गुड न्यूज़ मिल सकती है. ऑफिस में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा. विशेष रूप से वर्किंग वुमन के लिए यह समय सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा.

लव और फैमिली राशिफल:
प्रेम जीवन पूरी तरह खुशियों से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा और साथ में सुखद पल बिताने का सुनहरा मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में उत्साह बढ़ेगा.  वीकेंड पर परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का सुभ योग बन रहा है.

युवा और विद्यार्थी राशिफल:
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है. युवाओं को करियर से जुड़ी नई दिशा या अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.  मानसिक प्रसन्नता और ऊर्जा बनी रहेगी.  हल्का व्यायाम और संतुलित आहार आपको पूरी तरह से फिट रखेगा.

भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और घर में सुगंधित दीपक जलाएं.

FAQs
Q1: क्या इस सप्ताह प्रमोशन के योग हैं?
A1: हां, मनचाही पोस्टिंग या प्रमोशन मिल सकता है.

Q2: क्या बिज़नेस में विस्तार करना उचित है?
A2: बिल्कुल, यह समय प्लानिंग को आगे बढ़ाने और विस्तार करने के लिए शुभ है.

Q3: क्या स्वास्थ्य ठीक रहेगा?
A3: हां, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस हल्का व्यायाम जारी रखें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Read More at www.abplive.com