पहली बार खास होगा CJI का शपथ ग्रहण, इन 6 देशों के जस्टिस और चीफ जस्टिस होंगे शामिल, 23 को रिटायर होंगे गवई

भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई 23 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। 24 नवंबर को न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के नए सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। लेकिन यह शपथ ग्रहण बेहद खास होने वाला है। इस आयोजन में 6 देशों के न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश शामिल होंगे। भारत में सीजेआई का ऐसा शपथ ग्रहण पहली बार होने जा रहा है।

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाले हैं। 24 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश शामिल होंगे। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में कोई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।

—विज्ञापन—

कानूनी समाचार आउटलेट बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट में बताया गया कि शपथ ग्रहण में भूटान से लेकर श्रीलंका तक 6 देशों के 1 दर्जन से अधिक न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।

खबर अपडेट की जा रही है…

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com