दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार (21 नवंबर 2025) को भारत का एक तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट की मृत्यु हो गई है. एयरफोर्स ने अपनी तरफ से जारी बयान में हादसे की पुष्टि की है.
#BREAKING | दुबई एयर शो में तेजस क्रैश हादसे में पायलट की मौत@romanaisarkhan | https://t.co/smwhXUROiK#DubaiAirShow #Tejas #FighterJetCrash #ABPNews pic.twitter.com/jpte1YwOWl
— ABP News (@ABPNews) November 21, 2025
एयरफोर्स ने अपने बयान में कहा, ‘आज दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान IAF तेजस एयरक्राफ्ट का हादसे का शिकार हो गया. हादसे में पायलट को जानलेवा चोटें आईं. एयरफोर्स को जान के नुकसान पर गहरा दुख है. वह इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. हादसे का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है.’
An IAF Tejas aircraft met with an accident during an aerial display at Dubai Air Show, today. The pilot sustained fatal injuries in the accident.
IAF deeply regrets the loss of life and stands firmly with the bereaved family in this time of grief.
A court of inquiry is being…
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 21, 2025
ऐसा पहली बार है जब हादसे में तेजस के पायलट की मौत हुई है. इससे पहले 2024 में भी हादसा हुआ था, लेकिन पायलट ने इजेक्ट कर लिया था.
डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा
हादसा दुबई के अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ है. विमान जमीन पर गिरते ही आग के गोले में तब्दील हो गया. आसमान में सिर्फ काले धुएं का गुबार ही नजर आ रहा था. वायुसेना के तेजस के क्रैश होने की दूसरी घटना है. इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने के चलते तेजस विमान क्रैश हो गया था.
हर दो साल में होता है दुबई एयरशो
दरअसल, दुनिया के देशों से एयरोस्पेस की कंपनियां दुबई एयर शो में जुटी थीं. इस तरह के शो में विमानों का प्रदर्शन किया जाता है. इसमें कंपनियां अपने नए विमान, हेलिकॉप्टर, हथियार सिस्टम और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी को दर्शाती है. पांच दिन चलने वाले इस शो का शुक्रवार को आखिरी दिन था. इस शो की शुरुआत 1989 में हुई थी. हर साल दो साल में इसे आयोजित किया जाता है.
Read More at www.abplive.com