बिहार की एनडीए सरकार के शपथ समारोह में रखा गया जातीय गणित का ध्यान, सबसे ज्यादा दलित समाज से बने मंत्री

पटना। बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 27 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इसमें भाजपा कोटे से सबसे ज्यादा 14 मंत्री बनाए गए हैं, जबकि जेडीयू कोर्ट से आठ, लोजपा (राम) से दो, हम और रालोमो से एक-एक मंत्री बनाया गया है। सबसे अहम है कि, नीतीश मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम मंत्री भी है।

पढ़ें :- Bihar CM Oath: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा-आशा है नई सरकार अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी

जेडीयू कोटे से जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है। एनडीए गठबंधन के इस शपथ समारोह में जातिय समीकरण का भी खूब ध्यान रखा गया है। नई एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में ओबीसी, ईबीसी, सवर्ण, दलित, वैश्य, मुस्लिम हर वर्ग से नेताओं को शामिल किया गया है। अगड़ी और पिछड़ी जातियों के समीकरण को संतुलित कर नामों का चयन किया गया है।

इनमें सबसे अधिक दलित समाज से पांच मंत्री बनाए गए हैं। इसके बाद राजपूत और वैश्य से चार, भूमिहार और ब्राह्मण तीन, कुशवाहा से तीन, कुर्मी से दो, निषाद से दो, यादव से दो ओर कायस्थ जाति से एक को मंत्री बनाया गया है। सीएम नीतीश कुमार कुर्मी जाति से आते हैं। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुशवाहा और विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं।

देखिए पूरी लिस्ट
1 सम्राट चौधरी कुशवाहा
2 विजय कुमार सिन्हा भूमिहार
3 विजय कुमार चौधरी भूमिहार
4 बिजेन्द्र प्रसाद यादव यादव
5 श्रवण कुमार कुर्मी
6 मंगल पांडेय ब्राह्मण
7 डॉ. दिलीप जायसवाल वैश्य
8 अशोक चौधरी दलित
9 लेशी सिंह राजपूत
10 मदन सहनी निषाद
11 नितिन नवीन कायस्थ
12 राम कृपाल यादव यादव
13 संतोष कुमार सुमन दलित
14 सुनील कुमार दलित
15 जमां खान मुस्लिम
16 संजय सिंह ‘टाइगर’ राजपूत
17 अरुण शंकर प्रसाद वैश्य
18 सुरेन्द्र मेहता कुशवाहा
19 नारायण प्रसाद वैश्य
20 सुमित निषाद निषाद
21 लखेंद्र रोशन पासवान दलित
22 श्रेयसी सिंह राजपूत
23 डॉ. प्रमोद कुमार वैश्य
24 संजय कुमार पासवान दलित
25 संजय कुमार सिंह राजपूत
26 दीपक प्रकाश कुशवाहा

 

 

पढ़ें :- कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में छापेमारी पर डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी, बोले-अगर कोई रेड करनी है, तो वह पिक-एंड-चूज़ बेसिस पर नहीं होनी चाहिए

Read More at hindi.pardaphash.com