Ghosi MLA Sudhakar Singh Passes Away: यूपी में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से सपा के विधायक सुधाकर सिंह अब नहीं रहे। उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर दिवंगत श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढंढास बंधाया।
पढ़ें :- लखनऊ में मथुरा से आए मां-बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ, जमीन विवाद से जुड़े मामले से थे परेशान
सीएम के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !” इससे पहले सपा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !”
घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
पढ़ें :- एक मीडिया ग्रुप की कवर स्टोरी पर यूपी में छिड़ा महासंग्राम, लखनऊ से नोएडा तक सपा का हल्ला-बोल, अब अखिलेश यादव का पलटवार
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/9N0njyJwlA
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2025
बता दें कि सुधाकर सिंह ने घोसी विधानसभा सीट से 2022 के उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान के खिलाफ जीत हासिल की थी। यह उपचुनाव काफी चर्चित रहा था। सुधाकर सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और सपा के वरिष्ठ नेता माने जाते थे। सुधाकर सिंह का जन्म मऊ जिले में हुआ था और वे लंबे वक्त से ग्रामीण इलाकों के मुद्दों पर मुखर रहे। वे किसान और दलित समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय नेता थे।
पढ़ें :- भारतीय समाज की पहली इकाई ही परिवार है, क्या दानाजीवी मीडिया को नहीं है यह ज्ञान? अखिलेश का राजनीतिक निष्ठा में अंधे कुछ चैनल और अखबारों पर सीधा अटैक
Read More at hindi.pardaphash.com