
Stock Market Live Update: आज कैसे मिल रहे है ग्लोबल संकेत
NVIDIA के शानदार नतीजों से ग्लोबल बाजारों का मूड सुधरा है। नैस्डैक फ्यूचर्स करीब दो परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा। अमेरिका में भी 4 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा । एशिया भी मजबूत नजर आ रहा है। जापान का निक्केई करीब 4% उछला है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट का उछाल दिखा रहा है। इधर AI बबल के डर के बीच NVIDIA ने शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी की आय, EPS अनुमान से बेहतर, Q3 में $57 बिलियन सेल्स रही। Q4 में बिक्री $65 बिलियन बिक्री का गाइडेंस दिया। शेयर करीब 4 परसेंट उछला है।
Read More at hindi.moneycontrol.com