
मेष राशि के जातकों में नौकरी में काम का दबाव इतना बढ़ सकता है कि नौकरी बदलने का विचार करेंगे. व्यापार में मुनाफा और नुकसान दोनों होने की संभावना है. वहीं वृषभ राशि के जातकों को भी नौकरी में बदलाव के संकेत हैं. कारोबार में गलत निर्णय या रणनीति के कारण आप अधिक मुनाफा कमाने से चूक सकते हैं.

मिथुन राशि के जातकों को गुरु के वक्री होने के कारण आपके दोस्त छूट सकते हैं और आपकी छवि खराब होने की संभावना है. नौकरी में उच्च अधिकारियों से मुश्किल हो सकती है. व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा है. वहीं कर्क राशि के जातकों को अनचाहे खर्चों दबाव बना रहेगा. व्यापारिक रणनीतियों को बदलने की जरूरत है. हालांकि, धन लाभ के अच्छे आसार हैं.

सिंह राशि के जातकों की रुचि आध्यात्मिक कार्यों और यात्राओं में रहेगी. काम के सिलसिले में अधिक यात्राएं होंगी, लेकिन उनसे फायदा कम होगा. व्यापार में अधिक जोखिम (दांव) से नुकसान हो सकता है. वहीं कन्या राशि के जातकों को नए दोस्त और सहयोगी बन सकते हैं. आप अपनी लगन से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे और करियर में शीर्ष पर होंगे.

तुला राशि के जातकों को अपने कार्यों को पेशेवर तरीके से करने में सावधानी बरतनी होगी. काम का दबाव इतना ज्यादा बढ़ेगा कि आप नौकरी बदलने का विचार करेंगे. व्यापार में भाग्य का साथ कम मिलेगा. वहीं वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है. आपकी सूझबूझ और नेतृत्व गुणों से लाभ होगा. व्यापार पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा, जिससे अच्छा मुनाफा होगा. अच्छा धन लाभ होगा.

धनु राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. परिवार की चिंता रहेगी. लाभ के साथ नुकसान की भी आशंका है. जीवनसाथी से तालमेल न बिठाने के कारण वाद-विवाद हो सकता है. वहीं मकर राशि के जातकों को दोस्तों को लेकर असुरक्षा की भावना रह सकती है और अवसर छूट सकते हैं. काम के सिलसिले में अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है. जीवनसाथी के साथ अहंकार से रिश्ता खराब हो सकता है.

कुंभ राशि के जातकों को अनचाहे खर्च बढ़ेंगे. इस कारण आपको लोन लेना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर संतुष्टि औसत रहेगी और सहकर्मी आपसे आगे निकल सकते हैं. आपको अपनी रणनीतियों को बदलने की जरूरत है. वहीं मीन राशि के जातकों को भविष्य की चिंता और असुरक्षा की भावना रह सकती है, लेकिन आध्यात्मिक दिशा में प्रगति होगी. सामान्य व्यापार में औसत परिणाम मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने पर ध्यान दें.
Published at : 18 Nov 2025 04:45 PM (IST)
Tags :
Jupiter Retrograde 2025 Astrology 2025
राशिफल फोटो गैलरी
Read More at www.abplive.com