‘बैन हटाओ नहीं तो चुनाव में …’, फांसी की सजा के बाद शेख हसीना के बेटे ने किसे दी वार्निंग?

Sheikh Hasina Son Sajeeb Wazed Warns: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. उनको कई मामलों में दोषी करार दिया गया और मौत की सजा सुनाई गई है. इसके बाद अब बांग्लादेश का भारत पर हसीना को वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है. फांसी की सजा होने के बाद हसीना के बेटे और सलाहकार सजीब वाजेद का बयान सामने आया है. उन्होंने यूनुस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी का बैन हटाया जाए, नहीं तो आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा. साथ ही सजीब वाजेद ने अपनी मां के भारत में सेफ रहने की बात भी कही.

सजीब ने दी यूनुस सरकार को चेतावनी

शेख हसीना के बेटे ने अपनी पार्टी और अपनी मां को सजा सुनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘अगर अभी भी उनकी पार्टी से प्रतिबंध नहीं हटाया जाता है तो हमारे समर्थक फरवरी में होने वाले आम चुनाव में भी गहरा असर डालेंगे.’ इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘ये विरोध-प्रदर्शन आगे चलकर हिंसा का रूप ले सकता है.’

—विज्ञापन—

खबर अपडेट की जा रही है…

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com