नई दिल्ली। बिहार में एनडीए (NDA) की नई सरकार बनाने की तैयारियों लगभग पूरी हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि इस बार कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) दबदबा रहेगा, जबकि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। NDA की बैठक में यह फॉर्मूला तय हुआ, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने की। चिराग पासवान (Chirag Paswan) डिप्टी CM का पद मांग सकते हैं। वहीं इस बार भी 2 उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं पिछली सरकार के कुछ मंत्रियों को भी इस बार मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
पढ़ें :- लालू परिवार का यह विवाद जल्द खत्म हो जाए, इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता: चिराग पासवान
नीतीश कुमार कल चुने जाएगें JDU विधायक दल का नेता
चर्चा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार को गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान (Governor Arif Mohammad Khan) से मुलाकात करके इस्तीफा सौंप सकते हैं और उनसे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर चर्चा कर सकते हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ने सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
जानें BJP और JDU कोर्ट से कितने मंत्री?
जानकारी के अनुसार, नई सरकार में BJP से 15-16 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। वहीं, JDU के करीब 14 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) में हाल ही में हुए दो चरणों के चुनावों में BJP 89सीट, जबकि JDU 85 सीट जीती है। 19 सीटें जीतने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (R) को तीन मंत्री पद मिल सकते हैं। वहीं जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।
पढ़ें :- नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे…मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान
जानें कब होगा शपथ ग्रहण समारोह?
बैठक में यह सिद्धांत भी तय किया गया कि हर 6 विधायकों पर एक मंत्री पद दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 22 नवंबर को वर्तमान सरकार का आखिरी दिन है तो 18 नवंबर तक मुख्यमंत्री का चुनाव हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 नवंबर को होने की उम्मीद है। NDA ने इस चुनाव में कुल 202 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है और BJP लगभग 95 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने खुद समारोह में मौजूद रहने के संकेत दिए हैं। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुलाए जा सकते हैं।
Read More at hindi.pardaphash.com