लालू यादव के घर में चल रहे विवाद पर बोले चिराग पासवान, कहा- यह राजनीतिक नहीं पारवारिक मामला है, इस पर टिप्पणी करना गलत है

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में कलह मच गई है। शनिवार को जहां बड़ी बेटी रोहिणी आचार्या ने पार्टी और घर दोनों का त्याग कर दिया। वहीं रविवार को लालू प्रसाद यादव की अन्य बेटियां भी दिल्ली के लिए निकल गई। इस पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भावुक बात कही है। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार को हमेंशा अपना माना है। यह राजनीतिक मामला नहीं है। यह एक पारवारिक मामला है। इस पर राजीतिक टिप्पणी करना उचित नहीं है।

पढ़ें :- एक तरफ विनाश था दूसरी तरफ विकास, यह है सीएम नीतीश कुमार का सुशासन- संजय झा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार से मेरा स्नेह और सम्मान का रिश्ता है। हमारे बीच भले ही राजनीतिक मतभेद हो, लेकिन मैने हमेंशा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार को अपना माना है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि परिवार में जब तनाव होता है, तो उसका सबसे बड़ असर मानसिक और स्वास्थ्य पर पड़ता है। लालू प्रसाद यादव की उम्र काफी हो गई है और इस समय पार​वारिक विवाद होना उनके लिए चिंताजनक है। उन्होने आगे कहा की अभी कुछ समय पहले में भी इस परिस्थित से गुजर चुका हूं। परिवार में भावननातमक असर को अच्छी तरह समझता हूं। पारवारिक तनाव इंसान को भीतर तक तोड़ देता है।
चिराग पासवान ने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार में जो भी गलतफ़हमियां और दूरियां हैं। वह जल्द दूर हों जाए और फिर से पूरा परिवार फिर एक साथ आए।

Read More at hindi.pardaphash.com