नई दिल्ली। बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि, अब उनका अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। अब इसको लेकर वार पलटवार शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने कहा था कि, गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अब हम बंगाल से भी जंगल राज हटाएंगे।
पढ़ें :- बिहार को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में केवल सुशासन, विकास और पारदर्शी नेतृत्व ही स्वीकार: केशव मौर्य
प्रधानमंत्री के बयान पर पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी किसी भ्रम में मत रहें। बंगाल में भाजपा के लिए जीत दूर की कौड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि, आपने बंगाल की महिलाओं का अपमान किया है। आपने बंगाल को मिलने वाले पैसों और राज्य की महिलाओं को मिलने वाले धन रोका है। आपने और भाजपा के अन्य नेताओं ने बंगाल की महिलाओं का अनादर किया है।
ममता बनर्जी सरकार की मंत्री ने कहा कि, राज्य में भाजपा को ‘बंगाल विरोधी जमींदार’ के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि, भाजपा बंगाल विरोधी है और इनकी जीत की कोई उम्मीद या संभावना नहीं है क्योंकि महिलाएं उन्हें सही जवाब देंगी। वहीं, पीएम मोदी के बयान पर पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, “प्रधानमंत्री ने वही कहा, जो कहना जरूरी था। बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है, वो अराजकता है और कानून व्यवस्था का पूरी तरह से अभाव है। पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार को त्यागने का फैसला कर लिया है।”
पढ़ें :- यही रात अंतिम, यही रात भारी…,दिग्गजों की नींद उड़ी, कल तय होगा बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन ?
Read More at hindi.pardaphash.com